24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम नगेंद्र नें ली स्वास्थ्य समिति की बैठक: योजनाओं में सुधार के निर्देश
उत्तर प्रदेश

डीएम नगेंद्र नें ली स्वास्थ्य समिति की बैठक: योजनाओं में सुधार के निर्देश

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला स्वास्थ्य समिति और पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक शनिवार देर शाम डी9 में हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों और सूचकांकों की समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थागत प्रसव का आंकड़ा लक्ष्य से काफी कम है। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि इसे प्राथमिकता देते हुए जल्द सुधार किया जाए और लक्ष्य को हासिल किया जाए।

डीएम नगेंद्र नें ली स्वास्थ्य समिति की बैठक: योजनाओं में सुधार के निर्देश

बैठक में टीकाकरण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कुछ ब्लॉकों में टीकाकरण की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए। यूनिसेफ ने बताया कि टीकाकरण सत्रों का सपोर्टिव सुपरविजन बहुत कम हो रहा है। इस पर डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि टीकाकरण सत्रों का नियमित भ्रमण सुनिश्चित करें। बैठक में बताया गया कि जिले में 60 आशा कार्यकर्ताओं का चयन होना था, लेकिन अब तक केवल 14 का चयन हो सका है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि एक महीने के भीतर सभी आशाओं का चयन पूरा किया जाए।

डीएम नगेंद्र नें ली स्वास्थ्य समिति की बैठक: योजनाओं में सुधार के निर्देश

जिलाधिकारी ने आगामी 8 दिसंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने चिकित्सा विभाग को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों को पोलियो अभियान के दिन खुले रखने का आदेश दिया ताकि बच्चों को समय पर पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जा सके।बैठक में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने सभी संबंधित विभागों से अपेक्षा की कि वे अपने कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएं।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सउदी अरब में नौकरी का झांसा देकर महिला से ठगे 60 हजार रुपये: धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

ग्रामीण वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गोयरा की टीम ने फाईनल जीता

City News Uttar Pradesh

नहीं मिले भिखारी एवं स्ट्रीट चिल्ड्रेन : औपचारिकता में निपटा खोजों अभियान

सीएम योगी ने बनाई खास रणनीति: उपचुनाव में उतारी जाएगी 30 मंत्रियों की टीम, मंत्रियों की सांख दांव पर

डेंगू मच्छर ठोंक रहा है ताल : स्वास्थ विभाग लाचार, मरीजों की संख्या 68 तक पहुंची

City News Uttar Pradesh

खुशखबरी : रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में बीएससी नर्सिंग की 60 सीटों पर अब होगा दाखिला

ब्रेकिंग न्यूज़