- विनोद मिश्रा
बांदा। बड़ोंखर ब्लाक के ग्राम लोहरा में स्व सुनीता देवी शर्मा धर्मपत्नी पूर्व सांसद राम रतन शर्मा की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में ग्राम गोयरा की टीम ने परक्षा की टीम को हराकर जीत की बाजी मार ली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम के कप्तान इमरान तथा उप विजेता परछा टीम के कप्तान बाबू को पुरस्कार दिया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद को इसी तरह प्रोत्साहन मिलना चाहिए। जिससे ग्रामीण प्रतिभावों को निखारा जा सके।उन्होंने ग्राम लोहरा में पिछले 15 वर्षों से लगातार इस प्रतियोगिता के लिये आयोजकों की सराहना की।

इस अवसर पर सीबीआई के पूर्व जज अवधेश नारायण द्विवेदी, पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक अवस्थी, विश्व हिंदू परिषद के हमीरपुर के जिला अध्यक्ष रामदत्त पांडे, वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे शिवकुमार गुप्ता, पूर्व बार अध्यक्ष आनंद सिंन्हा, एजाज अहमद, अवधेश गुप्ता खादीवाला, अधिवक्ता आदित्य सिंह,लोक भारती के सदस्य तथा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के प्रदेश कोऑर्डिनेटर अनिल शर्मा, कार्यक्रम संयोजक भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, अशोक दीक्षित एडवोकेट, भानजपा नेता निखिल सक्सेना, रोहन सिंन्हा, पूर्व अधिशासी अभियंता अरविंद शर्मा, इं राजेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, गजराज सिंह, सबल सिंह, सुरेंद्र सिंह ग्राम प्रधान लोहरा, सुरेश रैकवार पूर्व प्रधान अंगद मिश्रा ने विजेता और उपदेश विजेता टीमों के सभी खिलाड़ियों और रेफरियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अशोक जीतू नें सभी का आभार व्यक्त किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
