- विनोद मिश्रा
बांदा। राज्य सूचना आयुक्त अजय कुमार उप्रेती ने प्रेस क्लब द्वारा सर्किट हाउस सभागार में पत्रकारों की कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि जन सूचना अधिकारी जन सूचना अधिकार अधिनियम-2005 के प्राविधानों के अन्तर्गत जनसामान्य को समय से सूचनाएं उपलब्ध करायें। जन सूचना मांगने वाले व्यक्ति को परेशान न किया जाए।

उन्होंने कहा कि जन सूचना मांगते समय उसमें स्पष्ट प्रश्न होने चाहिए, जिससे जन सूचना अधिकारी को सूचना देने में कठिनाई न हो। जन सूचना बहुत अधिक विस्तृत नहीं मांगी जानी चाहिए क्योंकि ऐसी सूचनाएं जन सूचना अधिकारी को उपलब्ध कराने में न सिर्फ कठिनाई होती है बल्कि उससे उनके कार्यालय का कार्य भी प्रभावित हो सकता है।
बताया कि जनसामान्य को जन सूचना अधिकार के सम्बन्ध में जानकारी देने के लिए चित्रकूटधाम मण्डल के सभी जनपदों में कार्यशालाएं आयोजित करायी जायेंगी। यह भी बताया कि उनके चित्रकूटधाम मण्डल का कार्य प्राप्त करने से पहले सूचना अधिकार सम्बन्धी 932 अपीलें विचाराधीन थीं, जिसमें से विगत दो माह में 165 सूचना अधिकार सम्बन्धी वाद निस्तारित किये जा चुके हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
