City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : प्रधानी के चुनाव में वर्चस्व कायम करने की जंग में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा गांव, एक ही परिवार के सात लोग हुए घायल …

 

सुल्तानपुर । लंबे समय से वर्चस्व कायम करने को लेकर चली आ रही रंजिश को लेकर बुधवार को सुल्तानपुर जिले के करौंदीकला थाना क्षेत्र का मेवपुर बरचौली गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। ताबड़तोड़ हुई कई राउंड फायरिंग में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।


पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रहे हैं। गांव निवासी विनोद सिंह और जितेंद्र सिंह के परिवार में वर्चस्व कायम करने को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। सोमवार को संपन्न हुए पंचायत चुनाव में अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए दोनों परिवारों में एक बार फिर तनातनी हो गई। यहां की सीट इस बार आरक्षित थी। बावजूद इसके बूथ पर भी दोनों उलझ गए।


बुधवार को जीतेंद्र सिंह पुत्र राम नेता सिंह, अमित सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह और विपिन सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह हाथों में रायफल लेकर निकले और ललकारते हुए विनोद के परिवार से उलझ गए। देखते ही देखते बात बढ़ गई और फायरिंग शुरू हो गई।
फायरिंग में राजन (30), सत्यम सिंह (25), हर्ष (18), शालिनी सिंह (28) पत्नी राजन सिंह, राजेश सिंह (40), संजय मिश्रा (40) और रोहित सिंह (25) को गोलियां लग गईं। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायलों का इलाज शुरू किया। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
रास्ते के विवाद में हुई घटना


एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के मध्य रास्ते के विवाद में दूसरे पक्ष ने आज प्रथम पक्ष पर फायरिंग कर दी, जिसमें प्रथम पक्ष के 7 लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों का जिला अस्तपताल में इलाज चल रहा है।  हमलावरों को हिरासत में लिया गया है। घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी .315 बोर रायफल, एक अवैध 315 बोर रायफल,10 खोखा व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 8 खोखा व 6 जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद की गई है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के नये खनिज अधिकारी रंजन के तेवर सख्त: अवैध खनन एवं परिवहन पर लगेगा ब्रेक

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय रामायण मेला: यूनुस एवं कलीमुद्दीन बन चुके हैं सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल

City News Uttar Pradesh

बांदा शहर में ‘देवी सिद्धपीठों’ का अपमान: दानपात्र सूने, कन्या भोज में अर्थ संकट !

City News Uttar Pradesh Desk

विदेशी नागरिक का आईफोन हुआ बरामद: एक साल बाद पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

City News Uttar Pradesh

गोदाम में फंसी खाद की रैक: किसानों और समितियों के लिए बढ़ी मुसीबत, जुर्माने की कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

बांदा में दहाड़ा बुलडोजर : हिस्ट्रीशीटर का अवैध पक्का मकान किया ध्वस्त !

ब्रेकिंग न्यूज़