24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पचास साल का इतिहास बोला: जब व्यापारी बने थे 'क्रांति' के अगुआ,संघर्ष की मशाल फिर जली
उत्तर प्रदेश

पचास साल का इतिहास बोला: जब व्यापारी बने थे ‘क्रांति’ के अगुआ, संघर्ष की मशाल फिर जली

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। व्यापारी संघर्ष की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प आज एक बार फिर दोहराया गया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने 26 मई को शहीद दिवस के रूप में मनाते हुए अपने शहीद साथियों को श्रद्धांजलि दी, और यह ऐलान किया कि व्यापारियों के सम्मान और हक के लिए लड़ाई अब और तेज़ होगी।

पचास साल का इतिहास बोला: जब व्यापारी बने थे 'क्रांति' के अगुआ,संघर्ष की मशाल फिर जली

शहीद दिवस कार्यक्रम में जिले भर के व्यापारी नेताओं का जुटान हुआ, जिन्होंने 1979 के अमीनाबाद गोलीकांड में शहीद हुए 23 वर्षीय हरिश्चंद्र अग्रवाल समेत अब तक आंदोलनों में शहीद हुए 14 व्यापारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने याद दिलाया कि जब व्यापारी वर्ग को तिरस्कार और शोषण झेलना पड़ता था, तब लाला विशंभर दयाल, पं. श्याम बिहारी मिश्रा, रविकांत गार्ग और अरुण अग्रवाल जैसे योद्धाओं ने संगठित संघर्ष की नींव रखी।

पचास साल का इतिहास बोला: जब व्यापारी बने थे 'क्रांति' के अगुआ,संघर्ष की मशाल फिर जली

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने कहा कि “ये शहादतें सिर्फ इतिहास नहीं, चेतावनी हैं उन शक्तियों के लिए जो व्यापारी समाज को दबाना चाहते हैं,” कार्यक्रम में मनोज जैन, संतोष ओमर, सुरेश गुप्ता कान्हा, राजकुमार गुप्ता, अवधेश गुप्ता, राकेश गुप्ता दादू, सुनील सक्सेना समेत अनेक वरिष्ठ व्यापारी नेताओं ने भाग लिया और व्यापारी हितों की रक्षा को अपना धर्म बताया।

पचास साल का इतिहास बोला: जब व्यापारी बने थे 'क्रांति' के अगुआ,संघर्ष की मशाल फिर जली

व्यापारी नेताओं ने एक सुर में कहा कि “अब हर प्रयास होगा संगठित, हर लड़ाई होगी नीतिगत। हम न डरेंगे, न रुकेंगे।” कार्यक्रम में योगगुरु प्रकाश साहू ने शहीद व्यापारियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कराई। कार्यक्रम का वातावरण भावुक था, लेकिन साथ ही दृढ़ निश्चय से भरा हुआ।*9

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शहर को साफ और स्वच्छ बनाने में करें सहयोग: आयुक्त दिनेश सिंह

City News Uttar Pradesh

महान देशभक्त व कुशल प्रशासक थे गोविंद बल्लभ पंत : डीएम आनंद …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल का किसान रो रहा : कृषि विभाग की बज रही उलट बांसुरी

बालू माफियाओं का ‘आतंक’: किसानों की रौंद रहे जमीन, डकार रहे करोड़ों का राजस्व !

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार का का सख्त निर्देश : धार्मिक स्थलों, विद्यालयों और हाईवे के नजदीक की शराब दुकानें हो बंद

City News Uttar Pradesh

जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज

ब्रेकिंग न्यूज़