
- विनोद मिश्रा
बांदा। विद्याधाम समिति के सचिव राजाभैया और उनके सहयोगियों पर लगातार दर्ज किए जा रहे कथित फर्जी मुकदमों के विरोध में चिंगारी संगठन की सैकड़ों महिलाओं ने कोतवाली अतर्रा में जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाएं सुबह से कोतवाली में डटी पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करती रहीं।

उनका कहना था कि या तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए या फिर राजाभैया और उनके साथियों पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे वापस लें। प्रदर्शन कर रही महिलाओं से कई बार पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार और कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने वार्ता की। उन्हें शांत कराने की कोशिश की।

उन्होंने प्रदर्शनकारियों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। राजाभैया का आरोप है कि पुलिस प्रशासन दबाव में आकर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रहा है। निष्पक्ष जांच करने के बजाय उनका और सहयोगियों का उत्पीड़न कर रहा है। उनका कहना है कि दो मुकदमों में हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बावजूद पुलिस उन्हें परेशान कर रही है।

महिलाओं ने पुलिस प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया और कहा कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ जाएंगी। देर शाम तक चले इस हंगामे के बाद कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने आश्वासन दिया कि जांच पूरी होने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होगी। इसके बाद महिलाएं कोतवाली से वापस लौटीं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
