City News Uttar Pradesh
शराब के नशे में बेटा नें पिता को कुल्हाड़ी से घायल कर किया हत्या : गांव में फैली सनसनी
उत्तर प्रदेश

हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या से हड़कंप भरी सनसनी !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के पैलानी थाना के खप्टिहा कलां में पुत्र और पुत्री को अपने साथ रखने को लेकर पत्नी से हुए विवाद में हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई।इससे हड़कंप एवं सनसनी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया पत्नी का किसी अन्य से प्रेम प्रसंग में घटना हुई। मृतक से विवाद होने पर पत्नी लगभग डेढ़ माह से रिश्तेदार के घर में रह रही है। पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। घटना थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव में इछावर मार्ग के पास की है। गुरुवार की देर शाम आशीष उर्फ लोहा सिंह का शव सड़क किनारे रक्तरंजित पड़ा देखा गया।

हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या से हड़कंप भरी सनसनी !
History-sheeter’s murder by chopping with an ax created a sensation!

सूचना पर पैलानी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और सीओ सदर गवेंद्र पाल सिंह ने भी घटनास्थल को देखा -जांचा। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घटनास्थल से फायरिंग की आवाज सुनी गई। इसके इतर पुलिस के अनुसार कुल्हाड़ी से हत्या की गई। गले में गहरे घाव के निशान बताए गए। अपर एसपी ने बताया कि मृतक ने करीब सात साल पूर्व गांव की युवती से प्रेम विवाह किया था। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। लगभग डेढ़ माह से किसी बात को लेकर विवाद हो जाने पर पत्नी अपने रिश्तेदार के यहां रहने लगी। इसी बात पर विवाद में हत्या का अंजाम हो गया। मृतक हिस्ट्रीशीटर था। हत्यारोपियों की सुराग-कसी हो रही है।

हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या से हड़कंप भरी सनसनी !
History-sheeter’s murder by chopping with an ax created a sensation!

दूसरी ओर ग्राम प्रधान अरविंद सिंह ने बताया कि लोहा सिंह शादी के बाद से बाहर रहता था। करीब तीन माह पूर्व गांव आकर खेती करने लगा।पत्नी के मायके में रहने पर वह अपने पुत्र और पुत्री को साथ रखना चाहता था। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। लोहा सिंह की हत्या कर दी गई। घटना में लगभग आधा दर्जन लोगों के शामिल होने के बारे में बताया जा रहा है। पुत्र-पुत्री को लेकर लोहा सिंह और पत्नी रंजना के मायके वालों के बीच लगभग 15 दिन पूर्व विवाद हुआ था। पत्नी के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। लोहा सिंह का शांतिभंग में चालान कर दिया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच चली आ रही रंजिश खत्म नहीं हुई।परिणाम हत्या तक पहुंच गया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी “साथी संस्था” की बंद होगी फंडिंग ? मुद्दा हो रोजाना तेजी से हो रहा है गर्म

City News Uttar Pradesh

पुलिस विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस : अम्बुजा त्रिवेदी सीओ नगर व श्यामबाबू शुक्ला बने शहर कोतवाल

City News Uttar Pradesh

पुलिस ने लगभग बारह किलो गांजा सहित दो तस्करों को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

स्कूली बच्चों के साथ दर्दनाक हादसा: एक की मौत, कई घायल, प्रशासन ने शुरू की जांच

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कॉलेज में डाका: पुलिस चौकी के बावजूद ‘दो घरों’ में सेंध, सीसीटीवी में कैद हुआ ‘कांड’

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : साली को घुमाना जीजा को पड़ा महंगा, ससुर की शिकायत पर आई पत्नी फिर हुआ कुछ ऐसा …

ब्रेकिंग न्यूज़