23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम की मौजूदगी में 'सिस्टम बेनकाब' : समाधान मॉडल हुआ 'फेल' ?
उत्तर प्रदेश

डीएम की मौजूदगी में ‘सिस्टम बेनकाब’ : समाधान मॉडल हुआ ‘फेल’ ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तहसील पैलानी में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘कागज़ी सफलता के दावों’ के बीच ग्रामीणों की नाराज़गी और सिस्टम की ‘जड़ता’ को उजागर करता दिखा। डीएम जे. रीभा की सख़्त मौजूदगी, अधिकारियों की कतार,शिकायतों की फाइलें लेकिन इसके बाद भी हकीकत यह रही कि समाधान दिवस ‘समाधान’ देने में नाकाम साबित हुआ।

डीएम की मौजूदगी में 'सिस्टम बेनकाब' : समाधान मॉडल हुआ 'फेल' ?

सिस्टम की असलियत तब सामने आई जब 69 तालों में सिर्फ 7 चाबियां लगी। इसका मतलब पूरे कार्यक्रम में 69 शिकायतें दर्ज हुईं, लेकिन सिर्फ 7 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। बाकी 62 शिकायतें फिर वही पुरानी सरकारी फाइलों के ढेर में दब गईं। सिंधनकला की विनीता के घरेलू हिंसा के मामले में एसएचओ को निर्देश दिया गया, पर ग्रामीणों का तर्क साफ “केवल निर्देश से सुरक्षा नहीं मिलती, कार्रवाई चाहिए।” नरहीबांगर के चकबंदी के बाद कब्ज़ा दिलाए जाने के मामले में भी सिर्फ “कार्रवाई करें” कहकर आगे बढ़ा दिया गया।

डीएम की मौजूदगी में 'सिस्टम बेनकाब' : समाधान मॉडल हुआ 'फेल' ?

शौचालय और राशन कार्ड जनता के बुनियादी अधिकार फिर टल गए। शौचालय निर्माण के लिए बीडीओ जसपुरा को निर्देश, राशन कार्ड न बनने पर पूर्ति अधिकारी को आदेश। लेकिन ग्रामीणों की शिकायत स्पष्ट थी अधिकारी निर्देश देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी समझ लेते हैं। फरियादी आपस में यही चर्चा करते दिखे “समाधान दिवस होता है, पर समाधान मिलता नहीं है।” डीएम जे. रीभा की ईमानदारी और सख़्त तेवर पर कोई सवाल नहीं, लेकिन जमीनी अमला पूरी तरह फेल दिखा !

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हाई कोर्ट के आदेश दरकिनार : तालाबों के भीटों पर अवैध कब्जे बरकरार

City News Uttar Pradesh

Banda : बुन्देलखंड का किसान जूझ रहा समस्याओं से – बुंदेला …

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द सिंह करें नजरें इनायत, मंडियां हो गई हाई टेक कर्मी अप्रशिक्षित,व्यापार ठप !

City News Uttar Pradesh

क्षत्रिय महा सभा की बैठक : दलजीत-जयराम बन गये आकर्षण ! …

City News Uttar Pradesh

News : उत्तर प्रदेश में 100 से अधिक IAS आफिसर का रुक सकता है प्रमोशन…

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र प्रताप बाढ़ से निपटने को तैयार : लगाई चौपाल

ब्रेकिंग न्यूज़