
- शरद मिश्रा
बांदा। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच शनिवार को तहसील पैलानी में गरीबों और असहायों के लिए राहत का बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ। जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने डीएम जे. रीभा के साथ मिलकर तहसील परिसर में 500 कंबलों का वितरण ठंड से कांपते गरीबों को किया।

इसके साथ ही मंत्री रामकेश ने तहसील परिसर में महर्षि वेदव्यास के शिष्य महर्षि पैल की मूर्ति का अनावरण तथा ओपन जिम पार्क का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम ने पैलानी को एक साथ धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विकास की पहचान से जोड़ दिया। कार्यक्रम में मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप गरीब, निराश्रित और असहाय परिवारों तक सरकारी सहायता तेजी से पहुंचाई जा रही है।

आज पैलानी क्षेत्र के पैलानी, पैलानी डेरा, नरी, सिंधनकला, तगड़ा डेरा, लसड़ा, पिपरहरी, गुरगवां, शंकरपुरवा, भाथा, नांदादेव, गुगौली, पलरा, जसपुरा सहित कई गांवों के लाभार्थी कंबल वितरण से लाभान्वित हुए। मंत्री ने कहा सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी गरीब सर्दी में ठिठुरता न रहे।

महर्षि वेदव्यास के शिष्य महर्षि पैल के नाम पर ही इस क्षेत्र का नाम पैलानी पड़ा। मंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र ऋषियों, तपस्वियों और प्राचीन वैदिक परंपरा का पवित्र स्थल रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
