City News Uttar Pradesh
बेटा न होने से परेशान महिला फांसी पर झूली : परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

बेटा न होने से परेशान महिला फांसी पर झूली : परिवार में मचा कोहराम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बेटा न होने से परेशान महिला ने कमरे के अंदर दुपटटा से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। शव देखते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दे कि शहर के नवाब टैंक मोहल्ला निवासी कुसमीरा (40)पत्नी लल्लू ने मंगलवार की शाम कमरे के अंदर बास की बल्ली में दुपटटा से फांसी लगा लिया। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे पति ने देखा तो बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। दोनो तरफ के दरवाजे बंद थे। उसने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नही हुई।

बेटा न होने से परेशान महिला फांसी पर झूली : परिवार में मचा कोहराम
Troubled by not having a son, a woman hanged herself: Chaos in the family

वह दरवाजा तोड़ कर कमरे के अंदर पहुंचा देखा तो वह कमरे के अंदर फंदे पर लटक रही थी। आनन फानन उसे तत्काल रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पति ने बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है। कुसमीरा भी उसके साथ मजदूरी करती थी। उसके छह बेटी है। पुत्र नही है जिससे वह परेशान रहती थी। घटना के समय वह बच्चो के निवास प्रमाण पत्र बनवाने चला गया। इसी बीच मौका पाते ही उसने यह घटना अंजाम दे दी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : माध्यमिक स्कूलों में अब शिक्षकों की लगेगी बायोमीट्रिक हाजिरी, जुलाई से लागू होगी नई व्यवस्था

पठान मूवी से विश्वहिंदू महासंघ परेशान: प्रतिबंध के लिये योगी महाराज से गोहार

City News Uttar Pradesh

“नर हो न निराश करो मन को” की तर्ज पर चला सरोवर सफाई अभियान

City News Uttar Pradesh

राजनीति : प्रसपा को फिर से खड़ा करने में जुटे शिवपाल सिंह यादव, बेटे आदित्य यादव को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

विधायक प्रकाश एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील “मेरी माटी मेरा देश” के बना रहे मुरीद

City News Uttar Pradesh

पुलिस का सख्त कदम: बैंक सुरक्षा पर पुलिस का फोकस, संदिग्धों पर कड़ी निगरानी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़