City News Uttar Pradesh
स्टाफ नर्स एक सप्ताह से लापता : पुलिस को नहीं लगा कोई सुराग, परिवार हुआ बेहाल
उत्तर प्रदेश

स्टाफ नर्स एक सप्ताह से लापता : पुलिस को नहीं लगा कोई सुराग, परिवार बेहाल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी में स्टाफ नर्स मीना साहू 8 दिन से लापता है। जिसकी शहर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है। इसके बाद भी पुलिस लापता नर्स का पता नहीं लगा सकी है। परिवार के लोग तरह-तरह की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

स्टाफ नर्स एक सप्ताह से लापता : पुलिस को नहीं लगा कोई सुराग, परिवार हुआ बेहाल
Staff nurse missing since a week: Police did not find any clue, family in distress

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला कुशवाहा नगर अतर्रा चुंगी के पास रहने वाली स्टाफ नर्स मीना साहू (55) तिंदवारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत है। नर्स के पुत्र विवेक कुमार साहू ने शहर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया है कि उनकी मां मीना साहू 13 सितंबर को सुबह 3:45 बजे घर से निकली है। इसके बाद से उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। सभी रिश्तेदारों और जहां जा सकती हैं उन सभी स्थानों पर उनका पता लगाया गया, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका है।

पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदी की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है लेकिन 8 दिन गुजर जाने के बाद भी अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई जिसकी वजह से अब तक लापता नर्स का पता नहीं लगाया जा सका है। बुधवार को स्टाफ नर्स के पुत्र ने जिला अधिकारी को एक पत्र लिखकर अपनी लापता मां स्टाफ नर्स मीना साहू का पता लगाने के लिए पुलिस को निर्देशित करने के लिए मांग की है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत नें नेत्र शिविरों का रचा इतिहास : मरीजों का दिल कर उठा वाह

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ‘शहर को बना रहे स्मार्ट’: जनता को ‘सुरक्षा और सुगमता’ की दी ‘सौगात’

City News Uttar Pradesh

यूपी पुलिस की इंटरनेट मीडिया पर बढ़ी सक्रियता, ट्वीट के जरिये 16557 मामलों में दर्ज हुए है मुकदमे

Banda : आयुक्त की सुनहरी पहल, गावों के मिनी सचिवालय होगें गुलजार …

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा महाराणा प्रताप चौक प्रतिमा में खामियां : जताई रुष्टता !

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले – कांग्रेस की सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ की तर्ज पर यूपी में भी किसानों को मिलेंगी सुविधाएं

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़