
- शरद मिश्रा
बांदा। पडोसी देश बांग्लादेश में ‘हिंदू अल्पसंख्यकों’ पर हो रहे ‘कथित अत्याचारों’ के खिलाफ बांदा में ‘आक्रोश चरम पर नजर’ आया। बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सड़कों पर उतर आए। महाराणा प्रताप चौक से अशोक लॉट तक विशाल विरोध मार्च निकाला गया, जिसके बाद बांग्लादेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गई।

मार्च के दौरान “हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो”, “बांग्लादेश सरकार होश में आओ”, “भारत सरकार हस्तक्षेप करे” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर-पोस्टर थे, जिन पर बांग्लादेश में हो रही कथित हिंसा के विरोध में नारे लिखे थे।

विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष चंद्रमोहन वेदी ने बांग्लादेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वहां हिंदू अल्पसंख्यकों को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में हिंदू युवक की सरेआम हत्या, मंदिरों पर हमले, घरों में तोड़फोड़, महिलाओं पर अत्याचार और जबरन पलायन जैसी घटनाएं सामने आई हैं, जो मानवाधिकारों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का प्रमाण हैं। वेदी ने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय समुदाय और भारत सरकार ने समय रहते सख्त रुख नहीं अपनाया, तो स्थिति और भयावह हो सकती है।

प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में भारत सरकार से मांग की कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर कूटनीतिक दबाव बनाया जाए। इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से उठाया जाए और बांग्लादेश सरकार को अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने को मजबूर किया जाए। नेताओं ने कहा कि भारत हमेशा से पीड़ितों और सताए गए लोगों की आवाज बना है, ऐसे में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चुप्पी स्वीकार्य नहीं है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
