City News Uttar Pradesh
मिड-डे-मील में भोजन जल्दी पाने के चक्कर में स्कूल में धक्का-मुक्की, गर्म दाल से भरे भगौने में गिरे छात्र, दो झुलसे
उत्तर प्रदेश

मिड-डे-मील में भोजन जल्दी पाने के चक्कर में स्कूल में धक्का-मुक्की, गर्म दाल से भरे भगौने में गिरे छात्र, दो झुलसे

 

कन्नौज। मध्यान्ह भोजन के समय जल्दी खाना पाने के चक्कर में छात्रों में धक्का-मुक्की हो गई। इससे गर्म दाल का भगोना पलट गया। इसमें दो छात्र गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कालेज रेफर किया गया। वहीं स्वजन ने शिक्षकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
गांव कुशलपुर्वा में उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय संचालित हो रहा है। रोज की भांति विद्यालय में रसोईया कमला, शोभा, अनीता व रेखा ने भोजन बनाया था। बच्चे भोजन लेने के लिए लाइन में लगे थे। कुछ देर बाद जल्दी खाना पाने के चक्कर में धक्का-मुक्की होने लगी। खाना परोसते समय गर्म दाल का भगौना पलट गया। इससे गरम दाल कक्षा पांच में पढ़ने वाले योगेश पुत्र रमेश चंद व अर्पित पुत्र श्याम सिंह पर गिर गई। जिस कारण दोनों झुलस गए।

मिड-डे-मील में भोजन जल्दी पाने के चक्कर में स्कूल में धक्का-मुक्की, गर्म दाल से भरे भगौने में गिरे छात्र, दो झुलसे
School scuffles in order to get food early in mid-day meal, students fell in a pan filled with hot pulses, two got scorched

प्रधानाध्यापक ने बोलेरो से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। अभिभावक श्याम सिंह सहित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक व शिक्षक एक कमरे में बैठ कर बात कर रहे थे। बच्चों को भोजन वितरित कराने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। ऐसे में वह आपस में ही धक्का-मुक्की कर रहे थे। शिक्षकों की लापरवाही से हादसा हुआ है।
वहीं प्रधानाध्यापक उरोज आलम ने बताया कि बच्चों की लाइन लगी हुई थी। धक्का लगने से बच्चे भगौने पर गिरे और भगौना पलट गया। इससे दो बच्चे झुलस गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह ने बताया कि वह परीक्षा ड्यूटी में है। घटना की जानकारी की जा रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बेसिक शिक्षा की “तिजोरियों” में लगा है “ताला” ! कैसे खुले ? “चाभी” “अकर्मण्यता” के हवाले !

City News Uttar Pradesh

Banda : सीएमओ के प्रयास से डेढ़ वर्ष बाद जिला महिला अस्पताल में हुआ ऑपरेशन, डीएम आनंद कुमार सिंह ने की सराहना…

बाइक सवार लुटेरों ने फाइनेंसर को पत्थर से पीटकर लूटा, लहूलुहान हालत में कराया गया भर्ती

City News Uttar Pradesh

पिया मिलन की रात बन गई सौतिहा डाह: गर्मी कर रही जुल्मों सितम

बांदा में मिलेगा ‘शुद्ध सोना’ ग्राहकों की रहेगी ‘चांदी’ : बीआईएस ‘हॉलमार्किंग’ अनिवार्य

City News Uttar Pradesh

एमएलएसी चुनाव : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद से विपक्ष हो रहा पस्त, जीत के प्रति आश्वस्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़