City News Uttar Pradesh
बुंदेलीखंड की मिट्टी बीमार, ताकत धंसी एक मीटर नीचे
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड की मिट्टी बीमार : ताकत धंसी एक मीटर नीचे

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की मिट्टी ‘मटिया मेट’ हो गई है। बीमारी नें इसे इतना कम दिया है की इसकी ताकत एक मीटर अंदर समा गई है। उपजाऊ बनाने वाले पोषक तत्व नाइट्रोजन और फास्फोरस अब गहराई में खिसक गये हैं, किसानों के लिए विषम चिंता हो गई हैं। पहले यहां मिट्टी के ऊपरी सतह से कुछ नीचे पोषक तत्व मिलते थे, लेकिन अब यह अति न्यूनतम स्तर तक पहुंच गए हैं, जिससे भविष्य में संकट पैदा होने के आसार हो गए हैं।

बुंदेलीखंड की मिट्टी बीमार, ताकत धंसी एक मीटर नीचे

खेती किसानी के विशेषज्ञों का कहना है कि यह सब अत्यधिक रासायनिक खादों के इस्तेमाल करने की वजह से हुआ है। मृदा परीक्षण के आंकड़ों के मुताबिक, मिट्टी को उपजाऊ बनाने वाले पोषक तत्व नाइट्रोजन, फास्फोरस एक मीटर गहराई तक खत्म हो गए हैं। किसान और कृषि वैज्ञानिक इसको लेकर खासे चिंतित हैं। मिट्टी की उर्वरा बचाने को कृषि विश्व विद्यालय शोध भी कर रहा है।

बुंदेलीखंड की मिट्टी बीमार, ताकत धंसी एक मीटर नीचे

मिट्टी परीक्षण विभाग के अनुसार, वर्ष 2023 में बुंदेलखंड के सातों जनपदों बांदा, झांसी, ललितपुर, जालौन,महोबा, हमीरपुर व चित्रकूट में 22,559 किसानों के खेतों की मिट्टी में पाए जाने वाले 12 प्रकार के पोषक तत्वों की जांच की गई। ज्यादातर परीक्षण में सामने आया कि खेतों में दो महत्वपूर्ण पोषक तत्व नाइट्रोजन व फास्फोरस तेजी से घट रहा है। मृदा परीक्षण करने वाले विभाग के अनुसार, मिट्टी में नाइट्रोजन प्रति हेक्टेयर उच्च स्तर 0.80 से घटकर अति न्यून स्तर 0.20 व फास्फोरस प्रति हेक्टेयर 40.0 से घटकर 10.0 स्तर पर पहुंच गया है।

बुंदेलीखंड की मिट्टी बीमार, ताकत धंसी एक मीटर नीचे

हालांकि, पोटाश का भी स्तर बहुत अच्छा नहीं है। पहले जैविक खादों के प्रयोग से प्रति हेक्टेयर गेहूं की उपज 12 क्विंटल थी। अब रासायनिक खादों से घटकर आठ क्विंटल रह गई है। वैज्ञानिकों कई सलाह है कि वह खेतों की उर्वरा शक्ति को बचाने के लिए रासायनिक तत्वों से तोबा कर जैविक खादों का प्रयोग करें।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीएम मोदी के जन्म दिन पर कार्यक्रमों की धूम : काटा गया केक, हुआ रक्तदान

City News Uttar Pradesh

अवैध प्लाटिंग पर विकास प्राधिकरण का गरजा बुलडोजर : अभियान होगा तेज !

सूर्य ग्रहण से पहले लग गया वाट्सअप पर ग्रहण: लगभग दो घंटे परेशान रहे यूजर्स

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश की चौपाल में हुई जनता-जनार्दन की बात: बनाये गये सदस्य

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील फिर सुर्खियों में: चिकित्सकों नें हुनर का फिर दिखाया कमाल

आयुक्त और डीएम द्वारा रैन बसेरों का औचक निरीक्षण: ठंड से बचाव के लिए दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़