31 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्वारा गौशाला 'मॉनिटरिंग से हड़कंप': फाइलों का खेल 'बेनक़ाब'
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश द्वारा गौशाला ‘मॉनिटरिंग से हड़कंप’: फाइलों का खेल बेनक़ाब

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बछेही में निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक प्रकाश द्विवेदी ने एक बार फिर यह संदेश साफ़ कर दिया कि विकास कार्यों में लापरवाही और घटिया गुणवत्ता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विधायक का ‘तेवर इतना कड़ा था कि मौके पर मौजूद अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के चेहरे से रंग’ उड़ गया।

विधायक प्रकाश द्वारा गौशाला 'मॉनिटरिंग से हड़कंप': फाइलों का खेल 'बेनक़ाब'

गौशाला निर्माण का साइट प्लान, स्टीमेट और स्वीकृत मदों को सामने रख कर विधायक ने पूरी एक-एक लाइन की पड़ताल की। जांच में सामने आया कि कुछ हिस्सों में कंक्रीट की परत अपेक्षित मोटाई से कम, शेड निर्माण में लोहे की क्वालिटी पर सवाल उठाया।

विधायक प्रकाश द्वारा गौशाला 'मॉनिटरिंग से हड़कंप': फाइलों का खेल 'बेनक़ाब'

विधायक प्रकाश ने मौके पर ही कहा “गौशाला जनता की संपत्ति है, इस पर कोताही करने वालों पर कार्रवाई निश्चित है। गुणवत्ता से खिलवाड़ नहीं होने दूंगा।” निरीक्षण में यह भी खुलासा हुआ कि फाइलों में जिन कार्यों को लगभग पूरा बताया गया था, जमीन पर वह आधे-अधूरे दिखे।

विधायक प्रकाश द्वारा गौशाला 'मॉनिटरिंग से हड़कंप': फाइलों का खेल 'बेनक़ाब'

यही बात उजागर होते ही विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अधिकारियों से सख़्त स्वर में पूछा ‘जब काम पूरा नहीं है, तो प्रगति रिपोर्ट में ‘संतोषजनक’ कैसे लिखा गया ? अधिकारियों के पास इस सवाल का कोई ठोस जवाब नहीं था।

विधायक प्रकाश द्वारा गौशाला 'मॉनिटरिंग से हड़कंप': फाइलों का खेल 'बेनक़ाब'

विधायक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर निर्माण स्वीकृत स्टीमेट के अनुरूप हो। उन्होंने कार्यदायी संस्था को कड़े शब्दों में कहा अगर दो दिन बाद भी यही स्थिति मिली, तो जिम्मेदारों पर एफआईआर तक की कार्रवाई होगी।”

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बकब नजीर, डीडी पंचायत ने शुल्क देकर लगवाया कोरोना टीका …

अवैध खनन पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, पांच पोकलैंड समेत 12 ओवरलोड ट्रक पकड़े

City News Uttar Pradesh

Banda : कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, भारी पुलिस बल रहा तैनात …

Banda : राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद ने नए दशक के बजट को बताया दीवालिया बजट…

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विधायकों को सख्त हिदायत- ठेके-पट्टे, ट्रांसफर-पोस्टिंग और उद्दंडता से रहें दूर

City News Uttar Pradesh

मंत्री और विधायक की गूंजी खास अपील: आरके पटेल को दिला दें जीत

ब्रेकिंग न्यूज़