24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश जल प्रलय से सतर्क: केन 'तटबंधों' का निरीक्षण, सतर्कता के 'सख्त' निर्देश
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश जल प्रलय से सतर्क: केन ‘तटबंधों’ का निरीक्षण, सतर्कता के ‘सख्त’ निर्देश

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की जीवनरेखा कही जाने वाली केन नदी अब संकट की रेखा पार कर प्रलय की ओर बढ़ रही है। तेज़ बारिश और जल प्रवाह के कारण नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंचनें की कोशिशें कर रहा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें स्वयं मोर्चा संभालते हुए रविवार को अपनी तिन्दवारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भूरागढ़ और पैलानी ग्राम पंचायतों का दौरा किया।

मंत्री रामकेश जल प्रलय से सतर्क: केन 'तटबंधों' का निरीक्षण, सतर्कता के 'सख्त' निर्देश

निरीक्षण के दौरान मंत्री रामकेश निषाद ने तटवर्ती क्षेत्रों में बने तटबंधों की मजबूती, नदी के जल प्रवाह की दिशा और बाढ़ से निपटने के लिए जारी बचाव एवं राहत कार्यों का सघन मूल्यांकन किया। मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरसंभव उपाय तत्परता से सुनिश्चित किए जाएं, जिससे बाढ़ का असर न्यूनतम हो और आमजन सुरक्षित रहे।

मंत्री रामकेश जल प्रलय से सतर्क: केन 'तटबंधों' का निरीक्षण, सतर्कता के 'सख्त' निर्देश

मीडिया से बातचीत में मंत्री निषाद ने दो टूक कहा, ‘बाढ़ से निपटना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता’ है। आगामी बाढ़ सत्र में किसी भी संभावित खतरे को टालने के लिए सरकार हर स्तर पर युद्धस्तर पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि न सिर्फ बांदा, बल्कि पूरे प्रदेश को लेकर सरकार सतर्क और सक्रिय है।

मंत्री रामकेश जल प्रलय से सतर्क: केन 'तटबंधों' का निरीक्षण, सतर्कता के 'सख्त' निर्देश

अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में नावों, राहत शिविरों, दवा, राशन व पेयजल जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं तुरंत मुहैया कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पुराने व अधूरे तटबंधों की गुणवत्ता, मरम्मत और नई परियोजनाओं की गति की भी समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कहीं भी लापरवाही या अनियमितता पाई गई तो संबंधित विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशम्भर का फूटा गुस्सा: अधिकारियों को फटकार, किसानों को दिलाई खाद

रालोद नेता वीरेंद्र साक्षी नें सपा में फिर की सेंध मारी: चरण सिंह जयंती पर कराई सदस्यता

City News Uttar Pradesh

Banda : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की ‘रफ्तार’ पर कोरोना नें लगया ब्रेक …

प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, मोबाइल फोन खोल सकता वारदात के पीछे का रहस्य

City News Uttar Pradesh

अवैध शराब : विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए तैयार की जा रही थी शराब, पुलिस ने दबिश देकर तीन महिलाओं को पकड़ा

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें पीएम मोदी से जुड़ने की बताई तकनीकि : नमो ऐप अपनाने की किया अपील

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़