- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। मानिकपुर ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा नें कहा है की सीएम योगी का ही आशिर्वाद है की अब पानी की वजह से पाठा के इलाके में अब युवाओं की शादी नहीं टूट रही। वर्षों से पीने के पानी का संकट झेल रहे यहां के गांवों के लिए योगी सरकार ने जल जीवन मिशन की वाटर लाइन को लाइफ लाइन बना दिया है। ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा मानिकपुर में जल जीवन मिशन पर आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

ब्लाक प्रमुख नें कहा की पाठा के गांव पानी के संकट के कारण सामाजिक ताने -बाने से भी अलग थलग हो गए थे। पीने का पानी न होने के कारण लोग इन गांव के युवकों के साथ अपनी लड़कियों की शादी करने से कतराते थे। उन्होंने कहा की जल- जीवन मिशन पर तेज़ी से काम कर रही भाजपा सरकार हर घर नल योजना के जरिए पाठा के गांवों की तस्वीर बदलनें का कार्य कर रही है। मानिकपुर ब्लाक में आने वाले गांवों को शुद्ध पेयजल की सप्लाई मिलना क्रमशः शुरू है।

वरना स्थिति यह थी की मानिकपुर में आने वाले जमुनिहाई, गोपीपुर जैसे दर्जनों गांवों में पेयजल संकट की त्रासदी से युवाओं के सामने शादी करना एक बड़ी चुनौती हो गई थी। ब्लाक प्रमुख मिश्रा नें कहा की जिन गांवों में जलापूर्ति के लिये रास्तों में खुदाई हो वहां कनेक्शन के बाद मार्ग तत्काल सही कराये जायें। साथ ही जलापूर्ति की निरन्तर समीक्षा भी होनी चाहिये।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
