27.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में तीस लाख की ठगी से डीएम नागेंद्र अचंभित : दिये जांच के आदेश
उत्तर प्रदेश

बांदा में तीस लाख की ठगी से डीएम नगेंद्र अचंभित : दिये जांच के आदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। “गये थे हरि भजन को ओटन लगे कपास” यह कहावत राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी करीब 15 महिलाओं पर चरित्रार्थ हुई है। यह सभी ठगी का शिकार हो गईं हैं। आरोप हैं की ब्लाॅक मिशन मैनेजर ने एनआरएलम से संंबंधित योजनाओं का करीब 30 लाख रुपये हजम कर नौकरी छोड़ दी। महिलाओं के खातों में पहले नियम विरुद्ध चार से पांच लाख रुपये भेजा गया। कुछ दिन बाद दबाव बनाकर नकद राशि निकलवा ली। कोई लिखा-पढ़ी भी नहीं की। एक वर्ष बाद जब वसूली नोटिस आया तो महिलाओं के होश फाख्ता हो गये।

ठगी : बुजुर्ग का केसीसी बनवा प्राइवेट कर्मी डकार गया लाख रुपये, बैंक की नोटिस से घपला आया सामने

एनआरएलएम के तहत बड़ोखर खुर्द ब्लाॅक में एनएलएमआर के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का कहना है कि वह अपने-अपने गांव से ग्राम संगठन की अध्यक्ष व सचिव हैं। संगठन गांवों में गरीब महिलाओं को समूह से जोड़कर उन्हें ऋण उपलब्ध कराना है। आरोप लगाया कि ब्लाॅक मिशन मैनेजर आकांक्षा कुशवाहा ने एनआरएलएम की योजनाओं का पैसा15 महिलाओं के खाते में नियम विरुद्ध भेजे। किसी के खाते में चार लाख तो किसी के पांच लाख रुपये दिए, जबकि सीसीएल का पैसा एक लाख से ज्यादा नहीं भेजा जाता।

डीएम नगेन्द्र ने मत्स्य आखेट पर लगाया प्रतिबंध: शिकार करने पर होगी सख्त कार्रवाई
(Banda District Magistrate Nagendra Pratap)

कुछ दिन बाद दबाव बनाकर सीएलएफ अध्यक्ष डिंगवाही निवासी कमलेश राजपूत के माध्यम से खातों से यह कहकर नकद रुपये निकलवाए कि सरकारी पैसा है, इसे जल्द जमा करना है। महिलाओं ने खाते से नकद पैसे निकालकर मैनेजर को दे दिए। एक वर्ष बाद जब लोन का यह पैसा जमा नहीं हुआ तो महिलाओं के यहां रिकवरी नोटिस पहुंचा। इससे उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
ठगी की शिकार महिलाओं नें डीएम नगेंद्र प्रताप के यहां तीन दिन पूर्व शिकायत की थी। उनके निर्देश पर सीडीओ ने उपायुक्त एनआरएलएम को मामले की जांच सौंपी है। सप्ताह भर में जांच आख्या तलब की गई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कोरोना वैक्सीन ड्राई रन में डीएम का निरीक्षण, कमियां सुधारने के निर्देश, नरैनी की व्यवस्था दुरुस्त

डीएम दुर्गा शक्ति ने की विकास कार्यों की समीक्षा : नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

मरौली बालू खदान चार-छह में अवैध खनन : निदेशालय टीम की जांच से हड़कंप

City News Uttar Pradesh

जन औषधि केंद्र की हालत बदतर: डाक्टर नहीं लिख रहे दवा, प्राइवेट मेडिकल स्टोर डाक्टरों को दे रहे खासा कमीशन

जिला महिला अस्पताल: बिजली की कड़की, 40 लाख का सोलर खराब, जनरेटर है धड़ाम !

City News Uttar Pradesh

ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ टास्क फोर्स की कार्यवाही: 10 दिन में 52 वाहनों को किया सीज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़