26.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बरसाने की होली को मात देती है बुंदेलखंड की “लट्ठमार दिवाली, ढोल की थाप पर होता है वार
उत्तर प्रदेश

बरसाने की होली को मात देती है बुंदेलखंड की “लट्ठमार दिवाली, ढोल की थाप पर होता है वार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बरसाने की लट्ठमार होली तो आपने देखी और सुनी होगी, लेकिन बुंदेलखंड इलाके की लट्ठमार दिवाली भी कम मशहूर नहीं है। बुंदेलखंड के जनपद बांदा, चित्रकूट, महोबा हमीरपुर, जालौन में परंपरागत लट्ठमार दिवाली मनाई गई। बता दें कि बुंदेलखंड परंपराओं और संस्कृति का इंद्रधनुष सहेजे है।

बरसाने की होली को मात देती है बुंदेलखंड की “लट्ठमार दिवाली, ढोल की थाप पर होता है वार

बुंदेलखंड के कई इलाकों में मनाई जाने वाली ये ‘लट्ठ मार’ दिवाली काफी रोमांचक होती है। इसमें ढोलक की थाप पर थिरकते जिस्म के साथ लाठियों का अचूक वार करते हुए युद्ध कला को दर्शाने वाले नृत्य को देख कर लोग दांतों तले अंगुलियां दबाने पर मजबूर हो जाते हैं। दिवारी नृत्य करते युवाओं के पैंतरे देखकर ऐसा लगता है मानों वो दिवाली मनाने नहीं बल्कि युद्ध का मैदान जीतने निकले हों।

बरसाने की होली को मात देती है बुंदेलखंड की “लट्ठमार दिवाली, ढोल की थाप पर होता है वार

बुंदेलखंड का ‘दिवारी लोक नृत्य’ गोवधन पर्वत से भी संबंध रखता है। द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने जब गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठा कर ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था, तब ब्रजवासियों ने खुश होकर यह दिवारी नृत्य कर श्रीकृष्ण की इंद्र पर विजय का जश्न मनाया और ब्रज के ग्वालों ने इसे दुश्मन को परास्त करने की सबसे अच्छी कला माना।

बरसाने की होली को मात देती है बुंदेलखंड की “लट्ठमार दिवाली, ढोल की थाप पर होता है वार

बुंदेलखंड में धनतेरस से लेकर दिवाली की दूज तक गांव-गांव में दिवारी नृत्य खेलते नौजवानों की टोलियां घूमती रहती हैं। दिवारी देखने के लिए हजारों की भीड़ जुटती है। दिवारी खेलने वाले लोग इस कला को श्रीकृष्ण द्वारा ग्वालों को सिखाई गई आत्मरक्षा की कला मानते हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : मिशन शक्ति अभियान, डीएम महिलाओ की समस्याओं से हुये रूबरू …

City News Uttar Pradesh

हिट एंड रन कानून: सरकार और ट्रांसपोर्टरों के बीच हुई सुलह ! ट्रक ड्राइवरों से हड़ताल वापस लेने की अपील

कब्र से उठेगा सच या दबेगा जुर्म: नाबालिग की मौत बनी मिस्ट्री, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

City News Uttar Pradesh

भीगी फसल देख बुझ गई जिंदगी: प्रकृति की मार से टूटा अन्नदाता !

News- नेताजी के अंतर्मन के लक्ष्य को पूर्ण कर रहे हैं पी एम मोदी – इं. प्रणव 

City News Uttar Pradesh

कारागार में रहस्यमयी मौत से हड़कंप ! महिला सिपाही का क्वार्टर में बंद राज, जांच में जुटी पुलिस !

ब्रेकिंग न्यूज़