25.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश को आया गुस्सा: सीएमओ व सीएमएस को डांट, स्टाफ नर्स पर गाज
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश को आया गुस्सा: सीएमओ व सीएमएस को डांट, स्टाफ नर्स पर गाज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें जिला अस्पताल में छापा मार कार्यवाई की। एक स्टाफ नर्स अनुशासन हीनता की परिधि में आ गई। उसकी सेवा समाप्ति की संस्तुति की गई। जल शक्ति मंत्री रामकेश गुरुवार देर रात ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। वहां गंछा गांव के तीमारदार ने भर्ती अपनी पत्नी की उपचार में मदद कराने के लिए आग्रह किया।

मंत्री रामकेश को आया गुस्सा: सीएमओ व सीएमएस को डांट, स्टाफ नर्स पर गाज
Minister Ramkesh got angry: scolded CMO and CMS, blamed staff nurse

इस पर मंत्री स्टाफ नर्स के कक्ष में पहुंचे। वहां उन्होंने तैनात नर्स प्रभा को अपना परिचय बताया। जींस टीशर्ट में मंत्री के होने से वह उन्हें पहचान नहीं पाई। कुर्सी से खड़ी नहीं हुई। इस अशिष्टता पर मंत्री नाराज हुये। अनुशासनहीनता बताते हुए उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। सीएमओ डा अनिल कुमार श्रीवास्तव व सीएमएस सुनीता को बुलाकर सेवा समाप्ति की संस्तुति कराई।

मंत्री रामकेश को आया गुस्सा: सीएमओ व सीएमएस को डांट, स्टाफ नर्स पर गाज
Minister Ramkesh got angry: scolded CMO and CMS, blamed staff nurse

अस्पताल में उनके रुकने पर ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों व तीमारदारों ने चिकित्सकों द्वारा बाहर की दवा लिखने का आरोप लगाया। जिस पर मंत्री ने सीएमओ से नाराजगी जताई। बाहर से दवा लिखने वाले चिकित्सकों व पैसे मांगने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड की महिलायें कर्म औऱ कर्तव्य निष्ठा में हैं महान : पूर्व विधायक दलजीत सिंह !

City News Uttar Pradesh

आशुतोष त्रिपाठी तीसरी बार चित्रकूट धाम के मांडलिक मंत्री निर्वाचित: शिक्षकों में हर्ष

City News Uttar Pradesh

बेटी ही पिता की निकली हत्यारिन: प्रेमी संघ मिलकर कराई थी हत्या

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें विकास प्रदर्शनी के अवलोकन के साथ किया पौध रोपण

अस्पताल व्यवस्था गर्मी से बेहाल : एसी और कूलर बन गये हैं शो पीस

City News Uttar Pradesh

प्रधान की भतीजी की करेंट लगने से मौत: परिजन थाने में सूचना दिए बिना शव ले गए घर !

ब्रेकिंग न्यूज़