City News Uttar Pradesh
सामूहिक विवाह में गूंजी शहनाइयां: 246 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 9 का हुआ निकाह
उत्तर प्रदेश

सामूहिक विवाह में गूंजी शहनाइयां: 246 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 9 का हुआ निकाह

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में ‘शहनाई एव वैदिक मंत्रों’ की गूंज के बीच ‘आज मेरे यार की शादी’ है की गूंज ‘गुंजायमान’ हो गई। कुल 246 जोड़ों ने सात फेरे लिए। 9 जोड़ों का निकाह हुआ।

सामूहिक विवाह में गूंजी शहनाइयां: 246 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 9 का हुआ निकाह

यह समारोह जेएन डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक प्रकाश दिवेदी के साथ पालिका अध्यक्ष मालती बासू और डीएम जे.रीभा ने विवाहोत्सव का शुभारंभ कराया। गायत्री शक्तिपीठ की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराए।

सामूहिक विवाह में गूंजी शहनाइयां: 246 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 9 का हुआ निकाह

प्रत्येक जोड़े को विवाह के लिए 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता और घरेलू उपयोग के सामान भेंट किए गए। विधायक प्रकाश दिवेदी ने बताया कि प्रदेश सरकार की इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं।

सामूहिक विवाह में गूंजी शहनाइयां: 246 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 9 का हुआ निकाह

बताया की प्रदेश और केंद्र सरकारें ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर चलते हुए सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने जोर दिया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सहायता साबित हो रही है। पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता एव डीएम जे रीभा नें भी सभी जोड़ों को सुखमय पारिवारिक जीवन की कामना एव आशिर्वाद दिया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मासूम की चीखें और सिस्टम की ‘चुप्पी’ : सरकारी ऐलान फेल, 5 माह बाद भी 10 लाख ‘नदारद’

City News Uttar Pradesh

News-महोबा के पूर्व एसपी पाटीदार पर दर्ज होगा हत्या का मुकदमा, पूछताछ के लिए नोटिस जारी

City News Uttar Pradesh

पंद्रह साल बाद मिला न्याय : जिंदा जलाकर हत्या करने के दोषियों को आजीवन कारावास, डेढ़ लाख का जुर्माना भी लगाया

बांदा में लाल सोना की काली छाया फिर बिखेरेगी चमक ! …

City News Uttar Pradesh

बाजार में ‘धड़ल्‍ले’ से ब‍िक रहे ‘नकली’ अंडे: सेहत हो रही है खराब !

चित्रकूट: जंगल से लकड़ी लेने गए युवक पर मादा भालू ने किया हमला, पंजो से चेहरे पर किए कई वार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़