City News Uttar Pradesh
दबंगई: ग्राम समाज की जमीन पर 'अवैध कब्जा ! 'सरकारी मशीनरी' की उड़ी'धज्जियां' !
उत्तर प्रदेश

दबंगई: ग्राम समाज की जमीन पर ‘अवैध कब्जा ! ‘सरकारी मशीनरी’ की उड़ी ‘धज्जियां’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विकास खंड बबेरू की ग्राम पंचायत अछरील में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे का यह मामला अब सिर्फ अवैध अतिक्रमण का विषय नहीं रहा, बल्कि सिस्टम की जड़ तक पसरी भ्रष्ट सांठगांठ का एक जीवंत उदाहरण बन चुका है। जंगल दर्ज जमीन, मंदिर के पास स्थित पावन भूमि और शासनादेश कुछ इस कदर ताक पर रख दिए गए हैं कि एक दबंग की मनमानी के आगे पूरा तंत्र घुटनों के बल बैठा हुआ नजर आता है !

दबंगई: ग्राम समाज की जमीन पर 'अवैध कब्जा ! 'सरकारी मशीनरी' की उड़ी 'धज्जियां' !

गांव के कथित दबंग विजय यादव ने ग्राम समाज की जंगल दर्ज भूमि पर न केवल अवैध रूप से बोरिंग करा ली,बल्कि अब लेखपाल और बिजली विभाग के जेई की मदद से वहां बिजली कनेक्शन, खंभा और ट्रांसफॉर्मर तक लगवा रहा है। शासनादेश के अनुसार यह पूरी प्रक्रिया बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति, लाइन ऑर्डर और सत्यापन के पूर्णतः गैरकानूनी है। फिर भी अफसरों की रहस्यमयी चुप्पी इस पूरे प्रकरण को संदिग्ध बनाती है।

दबंगई: ग्राम समाज की जमीन पर 'अवैध कब्जा ! 'सरकारी मशीनरी' की उड़ी 'धज्जियां' !

शासनादेश के मुताबिक नलकूप सिर्फ निजी भूमि (भूमिधर) में ही लगाया जा सकता है। लेखपाल द्वारा भौतिक सत्यापन अनिवार्य है फिर भी सक्षम अधिकारी द्वारा लाइन ऑर्डर जारी हुआ। बिजली विभाग मात्र इसी आधार पर कनेक्शन कैसे दिया की जेई द्वारा अवैध ट्रांसफॉर्मर स्थापित कराया जा रहा है। यानी नियम, कानून, प्रक्रिया सब कुछ एक व्यक्ति की दबंगई तले कुचल दिया गया !

दबंगई: ग्राम समाज की जमीन पर 'अवैध कब्जा ! 'सरकारी मशीनरी' की उड़ी 'धज्जियां' !

पीड़ित ग्रामीण ने यह पूरा मामला क्रमवार शिकायतों के माध्यम से एसडीएम बबेरू,एसडीओ बिजली वितरण बबेरू, अधिशासी अभियंता, मुख्यमंत्री पोर्टल और अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड को भेजा है। लेकिन हैरानी की बात यह कि, किसी भी अधिकारी ने मौके पर आकर जांच तक नहीं की। बल्कि उल्टा जिस अवैध संरचना को रोकना चाहिए था, उसे और अधिक तेज़ी से खड़ा कर दिया गया। ये स्थिति साफ बताती है कि इस पूरे खेल में मिलीभगत की परतें काफी गहरी हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दहशत फैलाने वाले ‘गिरोह’ का अंत: गैंगस्टर के ‘तीन’ अभियुक्तों को ‘कोर्ट’ ने सुनाई ‘तीन साल’ की सजा

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा-टांडा मार्ग के जर्जर सड़क पर लिए जा रहे टोल टैक्स का विरोध, पहले चालू हो बाईपास फिर वसूला जाए टोल…

City News Uttar Pradesh

बाप रे बाप : लाल सोने के ओवर लोड से निकल रही पुल की कराह ! कौन देगा ध्यान ?

पति और बेटे द्वारा पीटे जाने से झुब्ध महिला होमगार्ड ने फांसी लगाकर की खुसकुशी

बेवफाई : महिला नें पति सहित चार के विरूध्द दर्ज कराई थाने में रपट

City News Uttar Pradesh

कोरोना रिकवरी रेट में चित्रकूट जिला मंडल में अव्वल, बांदा दूसरे स्थान पर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़