![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। जिले के गांवों में स्वच्छता अभियान फेल है। सफाई के दावे निक्कमेंपन के चलते फुर्र हो गये हैं? गांवों की गलियों एवं चौपालों को साफ-स्वच्छ बनाने के दावे फुस्स हैं। स्वच्छता अभियान की हैरान कर देनें वाली स्थिति यह है की एक वर्ष बाद भी 23 मॉडल ग्राम पंचायतों में कचरा पृथक्करण केंद्र का निर्माण नहीं हो सका। कारण यह बताया जा रहा है की जमीन ही नहीं मिल रही। डीपीआरओ आनंद नें नाकामी की गेंद डीएम नगेन्द्र के पाले में फेंक दी है। यानी डीएम ही निपटें सुलझें ?

पूरी खबर समझिये, स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2023-24 में जिले में 248 ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने के लिए चयनित किया गया था। नाली, खड़ंजा, सफाई, सफाईकर्मियों व कंप्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती सहित कूड़ा निस्तारण का उचित प्रबंध करने सहित 16 बिंदु इसमें शामिल थे। इनमें मुख्य बिंदु कचरा पृथक्करण केंद्र का निर्माण भी शामिल है,परंतु एक साल बीत जाने के बाद अभी तक 23 मॉडल ग्राम पंचायतों में कचरा पृथक्करण केंद्र निर्माण नहीं किया गया।

इस कारण कचरे के निस्तारण का काम बंद है। इनमें ग्राम पंचायत अछाह, अहर, आलमपुर, भुरेंडी, लामा, साथी, शाहपुर सानी, डडआमऊ, झंझरी, अंदौली, पन्नाह, अजीतपारा, बचई, बहेरी, नसेनी, नौगवां, नीबी, अमलीकौर, भिंडौरा, भुजरख आदि हैं। जिला पंचायतराज अधिकारी आनंद सरोज का कहना है की जिला स्वच्छ भारत मिशन के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में 198 गांव मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने हैं। इसके लिए शासन ने 13 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। जमीन की अनुपलब्धता के कारण आरआरसी का निर्माण नहीं हो पा रहा है। डीएम को वस्तुस्थिति से अवगत कराया जा चुका है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
