बांदा। विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड करने से पहले उसने सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप, इंस्ट्राग्राम और फेसबुक में स्टेटस लगाकर ससुरालियों के उत्पीड़न को बयां किया। उसने माता-पिता से खुदकुशी करने के लिए माफी भी मांगी। इसमें अपने सुसाइड करने की वजह लिखी। पुलिस से अपने गुनहगारों को सजा दिलाने की मांग भी की तथा अपने बेटे की जान को खतरा बताया और उसे मायके पक्ष को सौंपने की बात कही। पिता व भाई की तहरीर पर पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ उत्पीड़न व खुदकुशी के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी अफसीन (28) ने मंगलवार की शाम पांच बजे अपने घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। उसकी सास व ननद ने देखा तो जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई शहर कोतवाली क्षेत्र के खाईंपार मोहल्ला निवासी फरहान ने बताया कि उन्होंने ढाई साल पहले आजाद नगर निवासी साबिर से शादी की थी। साबिर जिला अस्पताल में प्राइवेट में एंबुलेंस चलाने का काम करता है।

भाई का आरोप है कि उसकी बहन को ससुराली तरह तरह से प्रताड़ित करते थे। ढाई साल से वह प्रताड़ना बर्दाश्त कर रही थी। भाई फरहान ने पति साबिर समेत सास, ससुर, दोनों ननदों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि भाई की तहरीर पर पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है।
– ससुरालवालों की तलाश के लिए टीम गठित
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
