City News Uttar Pradesh
यूपी: डीजी इंटेलिजेंस देवेंद्र सिंह चौहान प्रदेश के बने कार्यवाहक डीजीपी, बुधवार रात हटाए गए थे मुकुल गोयल
उत्तर प्रदेश

यूपी: डीजी इंटेलिजेंस देवेंद्र सिंह चौहान प्रदेश के बने कार्यवाहक डीजीपी, बुधवार रात हटाए गए थे मुकुल गोयल

  • ( ब्यूरों रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकुल गोयल को विभागीय कार्यों में रुचि न लेने के आरोप में पद से हटा दिया गया है। डीजीपी पद से हटाने के बाद उन्हें डीजी नागरिक सुरक्षा के पद पर भेजा गया है। इस बीच डीजी इंटेलिजेंस डीएस चौहान को डीजीपी को यूपी का कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
यूपी के नए पुलिस महानिदेशक की रेस में सबसे आगे डीजी इंटेलीजेंस डीएस चौहान का ही नाम चल रहा है। वह 1988 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं और 15 फरवरी 2020 से डीजी इंटेलीजेंस के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा चौहान के पास यूपी सतर्कता अधिष्ठान (विलेंलेंस) के निदेशक का भी कार्यभार है।

यूपी: डीजी इंटेलिजेंस देवेंद्र सिंह चौहान प्रदेश के बने कार्यवाहक डीजीपी, बुधवार रात हटाए गए थे मुकुल गोयल
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath

मुकुल गोयल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद बुधवार रात को उनके पद से हटा दिया गया था। गोयल को शासकीय कार्यों की अवहेलना, विभागीय कार्यों में रुचि न लेने और अकर्मण्यता के आरोप में उनको पद से हटाया गया। गोयल पर कार्रवाई के पीछे हाल के दिनों की घटनाएं बड़ी वजह मानी जा रही हैं।
गोयल को पिछले साल एक जुलाई को तत्कालीन डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी की सेवानिवृत्ति के बाद डीजीपी बनाया गया था। वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे थेे। शुरू से ही उनका कार्यकाल विवादों से घिरा रहा। एक मामले में तो मुख्यमंत्री तक को बयान देना पड़ा।

यूपी: डीजी इंटेलिजेंस देवेंद्र सिंह चौहान प्रदेश के बने कार्यवाहक डीजीपी, बुधवार रात हटाए गए थे मुकुल गोयल
UP: DG Intelligence Devendra Singh Chauhan became the caretaker DGP of the state, Mukul Goyal was removed on Wednesday night

– देवेंद्र सिंह चौहान पर लगाए जा रहे थे कयास

वरिष्ठता के आधार पर 1987 बैच के आईपीएस अफसर आरपी सिंह सबसे वरिष्ठ डीजी हैं और मौजूदा समय में प्रशिक्षण निदेशालय में हैं। दूसरे नंबर पर 1987 बैच के ही सीबीसीआईडी में डीजी जीएल मीना, तीसरे पर 1988 बैच के डीजी भर्ती बोर्ड राज कुमार विश्वकर्मा, चौथे पर 1988 बैच के डीजी इंटेलीजेंस देवेंद्र सिंह चौहान और पांचवें पर 1988 बैच के डीजी जेल आनंद कुमार हैं। इनमें देवेंद्र सिंह चौहान डीजीपी की रेस में सबसे आगे हैं।
उनकी गिनती मुख्यमंत्री के भरोसेमंद में होती है। पर अभी केंद्र से पैनल मांगा जाता है तो उसमें चौहान का नाम शामिल होना मुश्किल है। क्योंकि चौहान वरिष्ठता क्रम में चौथे नंबर पर हैं। लेकिन पैनल जुलाई के बाद मांगा जाता है तो उसमें चौहान का नाम शामिल हो सकता है। क्योंकि तब जीएल मीना का सेवाकाल 6 माह से कम रह जाएगा और यूपीएससी के नियमों के तहत 6 माह से कम कार्यकाल वाले को पैनल में शामिल नहीं किया जा सकता।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विकास का ‘नया अध्याय’ शुरू: 2031 तक का रोडमैप तैयार, आवासीय विस्तार को हरी झंडी !

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद का ऐलान : कोरोना जहां जहां चलेगा मेरा “साया” साथ होगा ! …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें तुड़वाया अनशन : किसानों की मांग मंजूर

बांदा की ‘सियासत’ में अंकित का ‘भीगा-भीगा’ सा अंदाज: विरोधी भी बोले यही है ‘परिपक्व राजनीति’

City News Uttar Pradesh Desk

बिजली विभाग का ‘भ्रष्ट तंत्र’: जनता का फूटा गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त हंगामा

City News Uttar Pradesh

डीआईजी अजय कुमार सिंह का दावा: अपराध नियंत्रण में मंडल ने हासिल की बड़ी कामयाबी

ब्रेकिंग न्यूज़