
- विनोद मिश्रा
बांदा। ग्राम पंचायतों में विकास की सुस्त चाल अब नहीं चलेगी। पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को झांसी एवं चित्रकूटधाम मंडल की विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों की जमकर क्लास ली और कड़े निर्देश जारी किए। मंत्री ने साफ कहा कि शौचालय निर्माण से लेकर पंचायत भवनों और छात्रवृत्तियों तक, हर कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा हो वरना उत्तरदायी अफसरों की जवाबदेही तय होगी।

बैठक के दौरान मंत्री राजभर ने झांसी मंडल में जिला पंचायत को मिले वित्तीय संसाधनों का त्वरित उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने दो टूक कहा “ललितपुर और झांसी में जो पंचायत भवन अधूरे पड़े हैं, उन्हें 15 दिन में हर हाल में तैयार करें। कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” साथ ही, शौचालय निर्माण की गुणवत्ता की जांच और ग्राम सचिवों के कार्यों का सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि जहां काम खराब हुआ है, वहां जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सीधी कार्यवाही होगी।

मंत्री राजभर ने जिला पंचायत राज अधिकारियों व ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिया कि “ग्रामों में चौपाल आयोजित की जाए और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को प्रत्यक्ष रूप से दी जाए।” चौपालों के माध्यम से जनता और शासन के बीच की दूरी कम करने की मंशा स्पष्ट झलकी। ललितपुर में जिला पंचायत की दुकानों के मामलों की जांच के आदेश दिए गए, वहीं जिला पंचायत द्वारा बनाए गए प्रवेश द्वारों की सूची और संचालन का ब्यौरा मांगा गया है। मंत्री ने कहा कि “हर जिले में पंचायत की आय बढ़ाने की ठोस रणनीति बने, वसूली की प्रक्रिया तेज हो।” इस अहम बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उपनिदेशक पंचायती राज, जिला पंचायत के अधिकारी, नगर निकायों के पदाधिकारी, एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
