City News Uttar Pradesh
वरुण गांधी का भावुक पत्र: कहा-मां की उंगली पकड़कर आया था पीलीभीत, आपकी आवाज उठाता रहूंगा, अंतिम सांस तक खत्म नहीं होगा रिश्ता
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

वरुण गांधी का भावुक पत्र: कहा-मां की उंगली पकड़कर आया था पीलीभीत, आपकी आवाज उठाता रहूंगा, अंतिम सांस तक खत्म नहीं होगा रिश्ता

  • ब्यूरो रिपोर्ट

पीलीभीत। लोकसभा सीट पीलीभीत से टिकट कटने के बाद वरुण गांधी का पहला आधिकारिक बयान सामने आया है. पीलीभीत से मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी का पिछले 35 साल से चला आ रहा सियासी रिश्ता बुधवार को खत्म हो गया। 1989 के बाद यह पहली बार हुआ कि जब दोनों में से किसी ने भी पीलीभीत सीट से पर्चा नहीं भरा। भाजपा ने वरुण गांधी का टिकट काटकर यूपी के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। पीलीभीत से सियासी रिश्ता टूटने पर वरुण गांधी ने भावुक पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि मेरा और पीलीभीत का रिश्ता प्रेम और विश्वास का है, जो राजनीतिक गुणा-भाग से बहुत ऊपर है।

वरुण गांधी का भावुक पत्र: कहा-मां की उंगली पकड़कर आया था पीलीभीत, आपकी आवाज उठाता रहूंगा, अंतिम सांस तक खत्म नहीं होगा रिश्ता
वरुण गांधी ने पीलीभीत के लोगों को प्रणाम करते हुए लिखा, ‘मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे वर्षों पीलीभीत की महान जनता की सेवा करने का मौका मिला। महज एक सांसद के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक व्यक्ति के तौर भी मेरी परवरिश और मेरे विकास में पीलीभीत में मिले आदर्श, सरलता, और सहृदयता का बहुत बड़ा योगदान है। आपको प्रतिनिधि होना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है और मैंने हमेशा अपनी पूरी क्षमता से आपके हितों के लिए आवाज उठाई है।

– बचपन की याद को किया साझा

आज जब मैं यह पत्र लिख रहा हूं, तो अनगिनत यादों ने मुझे भावुक कर दिया है। उन्होंने अपने बचपन की यादों को साझा करते हुए लिखा, मुझे वो तीन साल का छोटा सा बच्चा याद आ रहा है, जो अपनी मां की अंगुली पकड़कर 1983 में पहली बार पीलीभीत आया था, उसे कहां पता था कि एक दिन यह धरती उसकी कर्मभूमि और यहां के लोग उसका परिवार बन जाएंगे।

– भले ही उसकी कोई भी कीमत चुकानी पड़े: वरुण

पत्र में आगे लिखा कि एक सांसद के तौर पर मेरा कार्यकाल भले समाप्त हो रहा हो, पर पीलीभीत से मेरा रिश्ता अंतिम सांस तक खत्म नहीं हो सकता। मैं राजनीति में आम आदमी की आवाज उठाने आया था और आज आपसे यही आशीर्वाद मांगता हूं कि सदैव यह कार्य करता रहूं, भले ही उसकी कोई भी कीमत चुकानी पड़े। उन्होंने पीलीभीत से अपने रिश्ते को सियासी गुणा-भाग से बहुत ऊपर बताया। अंत में लिखा- “मैं आपका था, हूं और रहूंगा”

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई: जमीन में लिटाकर हो रहा इलाज, दो सौ बेड का अस्पताल नहीं संचालित

आश्चर्य : विशेष सचिव नें बांदा को लंपी वायरस विहीन होने की दी क्लीन चिट

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग बेटियों के जन्म पर करायेंगे हर्षोल्लास : प्रशासन पहुंचेगा द्वार

मंत्री रामकेश बोले: लोकतंत्र की ‘सशक्त नींव’ मतदाता, एसआईआर का हुआ सफल आगाज

City News Uttar Pradesh

युवक ने साली से की अश्लील हरकत : शोर मचाने पर भागा, रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग बना ‘सिस्टम किलर’: मंडल बना ‘अंधेरे’ का गढ़, अफसर दे रहे सिर्फ ‘लालीपॉप’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़