City News Uttar Pradesh
महोबा : पांच वर्षीय मासूम की हत्या, कपड़े अस्त-व्यस्त देख कुकर्म का भी संदेह, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम की सड़क
उत्तर प्रदेश

महोबा : पांच वर्षीय मासूम की हत्या, कपड़े अस्त-व्यस्त देख कुकर्म का भी संदेह, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम की सड़क

 

महोबा। खरेला कस्बा के एक मोहल्ला से चार दिन पहले गायब हुए पांच वर्षीय मासूम का शव घर से करीब सौ मीटर दूर खेत में मिला। मासूम का गला कपड़े से कसा मिलने और कपड़े अस्त व्यस्त मिलने से कुकर्म करके हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सीओ तेजबहादुर सिंह व खरेला पुलिस मौके पर है। वहीं मासूम के स्वजन और कस्बा के लोगों ने मुस्करा-चरखारी मार्ग पर जाम लगाते हुए घटना में आरोपितों की जल्द गिरफ्तार और मामले का राजफाश करने की मांग की है।

महोबा : पांच वर्षीय मासूम की हत्या, कपड़े अस्त-व्यस्त देख कुकर्म का भी संदेह, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम की सड़क
Mahoba: Murder of a five-year-old innocent, suspicion of misdeed seeing clothes disheveled, angry villagers jammed the road

बीते बुधवार की शाम को अपने घर के सामने से खेलते समय मासूम अचानक गायब हो गया था। देर रात तक जब कहीं खोजबीन में भी मासूम का पता नहीं चला तो स्वजन ने दूसरे दिन सुबह खरेला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार को स्वजन ने मासूम की खोज न कर पाने में नाकाम पुलिस पर नाराजगी जताते हुए थाने का घेराव कर जाम भी लगा दिया था। पुलिस के आश्वासन पर स्वजन माने थे, वहीं शनिवार सुबह कस्बा के एक किसान ने लाही की फसल के बीच में एक अस्त व्यस्त हालत में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। शिनाख्त में शव चार दिन से गायब मासूम का निकला।
देखते ही देखते वहां लोगों का मजमा लग गया। बच्चे का शव देख उसकी मां बेहोश हो गई, खरेला थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि बच्चे के गले में कपड़े से फंदा कसा हुआ मिला, व कपड़े भी फटे मिले,देख कर लगता है कि उसकी हत्या कर शव खेत में छिपाया गया है। उससे कुर्कम भी किए जाने की आशंका है। मासूम के स्वजन ने भी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सीओ तेज बहादुर सिंह ने कहा कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खुशखबर दावा : बुंदेलखंड में है ब्लैक फंगस का इलाज ! …

Banda : अभिकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त, समस्याओं का समाधान कराने का विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दिया आश्वासन …

City News Uttar Pradesh

बांदा : चाकू से भयभीत कर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप ! …

मंत्री रामकेश जल प्रलय से सतर्क: केन ‘तटबंधों’ का निरीक्षण, सतर्कता के ‘सख्त’ निर्देश

दुर्घटना : ट्रैक्टर-ट्राॅली से गिरे मजदूर की कुचलकर मौत

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया पद मुक्त: उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी लिया वापस

ब्रेकिंग न्यूज़