
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में “मौरंग माफिया की मनमानी बेलगाम” हो चुकी है। सैकड़ों “ट्रक बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के खदानों और सड़कों” पर खुलेआम दौड़ रहे हैं। जब “बिना नंबर प्लेट के किसी ट्रक की फिटनेस मान्य ही नहीं”, तो फिर ये ट्रक कैसे धड़ल्ले से मौरंग, मिट्टी और गिट्टी ढो रहे हैं ? ज़ाहिर है “परिवहन विभाग की मिलीभगत या लापरवाही इस पूरे खेल का हिस्सा” है ! शासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि एक अप्रैल 2019 के पहले पंजीकृत हर वाहन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होना अनिवार्य है। लेकिन यहां करीब 500 ट्रक ऐसे हैं जो अभी भी साधारण पेंट की गई प्लेट या बिना प्लेट के ही दौड़ रहे हैं।

इन “ट्रकों की न फिटनेस है, न वैधता फिर भी हर दिन हजारों टन मौरंग लादकर” ये जिले की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। मंगलवार को खत्री पहाड़ के पास मात्र एक घंटे के निरीक्षण में 12 ट्रक ऐसे निकल गए जिनमें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं थी।कई ट्रकों में तो नंबर प्लेट ही नहीं थी ! स्थानीय लोगों के मुताबिक, गिरवां से मध्य प्रदेश जाने वाले इस मार्ग से प्रतिदिन 1,000 से अधिक ट्रक मौरंग ढोते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में अवैध वाहन शामिल हैं। गिरवां थाने के पास हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। “निगरानी थाने से होती है, फिर भी न कार्रवाई होती है, न कोई चालान”।

क्या “प्रशासन की आंखें बंद हैं या जेबें गर्म ?” एआरटीओ श्याम लाल का दावा है कि चेकिंग जारी है, चालान किए जा रहे हैं। लेकिन ज़मीनी हकीकत कहती है “चेकिंग कागज़ों में है, सड़क पर माफिया का राज है !” क्या इतने “ट्रकों की आवाजाही बिना पुलिस और परिवहन विभाग की मिलीभगत संभव” है ? हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना ट्रक की अनुमति कैसे दी जा रही है ? क्या मौरंग माफिया को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है ? यह प्रश्न सिर्फ कानून नहीं, जनता के विश्वास पर भी सवालिया निशान हैं?। “बिना नंबर प्लेट वाले ट्रकों की धूल में कानून, पारदर्शिता और प्रशासनिक जवाबदेही सब उड़” रही है !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
