24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
स्वास्थ्य विभाग की टीम बांदा जिले में खोज रही डेंगू मरीज
उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग की टीम, बांदा जिले में खोज रही डेंगू मरीज …

 

– स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा है जन जागरूकता अभियान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सीएमओ डा. विजय कुमार तिवारी द्वारा बताया गया कि गुरुवार को जनपद में कोई डेंगू केस नहीं मिला है। डेंगू से जनपद में अभी तक किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। मलेरिया समेत अन्य संचारी रोगों पर वार करने के लिए जिले भर में जागरूकता अभियान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाया जा रहा है एवं निरोधात्मक कार्यवाही टीमों द्वारा की जा रही है।

इस दौरान बुखार पीड़ित लोगों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। साथ ही जांच का काम भी किया जा रहा है। डेंगू व मलेरिया समेत अन्य संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग एक्टिव हो गया है। जनपद में अभी तक कुल 11 संभावित डेंगू केस पाए गए है। सभी केसों के विरुद्ध संक्रामक निरोधक टीम द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है। छह सदस्यीय जिला मलेरिया टीम डेंगू बुखार के लिए उत्तरदायी एंडीज मच्छर के लार्वा की जांच हेतु घर-घर सर्वे कार्ययोजना के अनुसार किया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार को को शहरी क्षेत्र गायत्री नगर में टीम द्वारा लार्वा सर्वे किया गया। जल भराव वाले स्थानों एवं नालियों में लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव किया गया। टीम द्वारा जनसमुदाय को डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम, नियंत्रण एवं बचाव के बारे में पंपलेट्स वितरण कर जानकारी दी गई।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश की ‘ठिठुरतों’ पर ‘कंबलों’ की वर्षा: महर्षि की मूर्ति व ओपन जिम का ‘अनावरण’

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह एसपी के साथ पहुंचे मंडल कारागार, कसी कमान ! …

आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी नें किया वृक्षारोपण : सुरक्षा का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

अनुज हनुमत की ‘ब्रांड एंबेसडर’ पर ताजपोशी: स्वच्छ भारत में ‘निर्णायक भूमिका’ बरकरार

City News Uttar Pradesh

Banda- गौरा बाबाधाम मंदिर परिसर से चांदी के मुकुट और नगदी चोरी….

City News Uttar Pradesh

छात्रों को बल्ले -बल्ले : मुफ्त में सरकार की ओर से मिले स्मार्ट फोन !

ब्रेकिंग न्यूज़