25 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बुजुर्ग किसान पंहुचा डीएम की चौखट पर : बोला- साहब ! मैं तो जिंदा हूं, लेखपाल ने मृत दिखा दूसरे के नाम लिख दी जमीन
उत्तर प्रदेश

बुजुर्ग किसान पंहुचा डीएम की चौखट पर : बोला- साहब ! मैं तो जिंदा हूं, लेखपाल ने मृत दिखा दूसरे के नाम लिख दी जमीन

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। साहब ! मैं तो जिंदा हूं, लेकिन लेखपाल ने मुझे मृत दिखाकर फर्जी कागजात तैयार कर लिए और साढ़े तीन बीघा जमीन मेरे ही नाम के दूसरे व्यक्ति के बेटों के नाम वरासत करा दी। जबकि मेरे तीन बेटे हैं। यह गुहार निवादा गांव के बुजुर्ग किसान शिव प्रसाद ने डीएम की ड्योढ़ी में जाकर लगाई। डीएम ने नरैनी एसडीएम को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

बुजुर्ग किसान पंहुचा डीएम की चौखट पर : बोला- साहब ! मैं तो जिंदा हूं, लेखपाल ने मृत दिखा दूसरे के नाम लिख दी जमीन
Elderly farmer reached DM’s doorstep: Said- Sir! I am alive, the accountant showed the dead and wrote the land in the name of another

नरैनी तहसील के मलेहरा निवादा गांव निवासी 65 वर्षीय किसान शिव प्रसाद तिवारी ने मंगलवार को जिलाधिकारी अनुराग पटेल के जनता दरबार में पहुंचा और हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा। कहा कि साहब लेखपाल ने मुझे मृत दिखा दिया है। अब में खुद को जिंदा साबित करने के लिए तीन माह से तहसील और लेखपाल के चक्कर लगा रहा हूं। गांव में मेरे के शिव प्रसाद द्विवेदी थे, उनकी मौत हो चुकी है। हलका लेखपाल भइयालाल ने शिव प्रसाद द्विवेदी के बेटों से मोटी रकम लेकर मेरी साढ़े तीन बीघा जमीन, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है, को शिव प्रसाद के बेटों अरुण कुमार व आदित्य कुमार द्विवेदी के नाम वरासत कर दी है।

उसे जानकारी हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। सात मई को तहसील दिवस में अर्जी दी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब अरुण और आदित्य जमीन दूसरे को बेंच रहे हैं। यदि मेरी जमीन नहीं मिली तो परिवार भूखों मर जाएगा। बुजुर्ग शिव प्रसाद तिवारी ने डीएम से साजिश करने वाले लेखपाल और विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई करने और जमीन वापस दिलाने की मांग की है। डीएम ने नरैनी एसडीएम को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“प्यारा सजा तेरा द्वार भवानी” के साथ शारदीय नवरात्र का हुआ समापन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

City News Uttar Pradesh

Banda : टीके को लेकर न पालें कोई भ्रम, बचाव का है कारगर उपाय – सीएमओ …

Banda – मतदान केंद्र पर छह से अधिक न होंमतदान स्थल : डीएम

मंडल कारागार में देर रात चला तलाशी अभियान, लावलश्कर के साथ पहुंचे डीएम-एसपी

दोहरा हत्याकांड : पिता ने ही बेटे और बहू को उतार दिया था मौत के घाट, धारदार हथियार भी बरामद

City News Uttar Pradesh

Banda : अयोध्या में शुरू राम मंदिर का निर्माण, चित्रकूट मंडल में हनुमान मंदिर पर कानूनी बवाल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़