City News Uttar Pradesh
बांदा : रूपये की लेनदेन के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे वृद्ध की मौत, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार
उत्तर प्रदेश

बांदा : रूपये की लेनदेन के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे वृद्ध की मौत, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नाती और भतीजे के बीच हुए झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे वृद्ध की मौत हो गई। परिजन धक्का लगने पर गिरने से मौत होना बता रहे हैं। वहीं, चर्चा है कि सिर पर डंडा लगने से मौत हुई। हालांकि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव में गुरुवार की शाम धीरज और रानू सिंह के बीच विवाद हो गया। दोनों में डंडे चल गए। दरवाजे पर बैठे कुंजल सिंह (80) बीच-बचाव करने लगे, तभी वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन बबेरू सीएचसी ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

बांदा : रूपये की लेनदेन के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे वृद्ध की मौत, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार
Banda: Death of an old man who came to mediate in a dispute over money transaction, police waiting for post-mortem report

– परिजन धक्का लगने पर गिरने से मौत बता रहे

भतीजे धनराज सिंह ने बताया कि कुंजल सिंह का धीरज नाती है वह धीरज से अपनी उधारी मांगने घर आया था, तभी दोनों के बीच विवाद हो गया। बीच-बचाव में धक्का लगने पर कुंजल जमीन में गिरकर घायल हो गए। पुलिस उपाधीक्षक सत्यप्रकाश शर्मा का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

माफिया मुख्तार अंसारी से बांदा जेल में बेटे और भतीजे ने की मुलाकात, स्वास्थ्य और सुरक्षा की ली जानकारी …

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल द्वारा रैन बसेरा का उद्घाटन : बताया सरकार की प्राथमिकता

City News Uttar Pradesh

ताजमहल के 22 कमरे खुलवाने की मांग वाली याचिका को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने किया खारिज, याचिकाकर्ता को जमकर लगाई फटकार

सेवानिवृत्ति पर मण्डी निरीक्षक को दी गई भावभीनी विदाई

दीप पर्व को लेकर गजब का उत्त्साह : घर -आंगन प्रतिष्ठान रोशनी से नहाये

City News Uttar Pradesh

बारिश ने मचाई तबाही: चंद्रावल और केन उफान पर, गांवों में दहशत, प्रशासन गायब !

ब्रेकिंग न्यूज़