24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
पूर्व सांसद गंगाचरण विधायक बेटे की कुर्बानी को तैयार: हर कीमत पर लेंगे बुंदेलखंड राज्य
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

पूर्व सांसद गंगाचरण विधायक बेटे की कुर्बानी को तैयार: हर कीमत पर लेंगे बुंदेलखंड राज्य

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

उरई। बुंदेलखंड में सियासी भूचाल। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने अपनी ही पार्टी को खुला अल्टीमेटम दे दिया है। सोमवार को उरई में हुंकार भरते हुए उन्होंने कहा “मेरा बेटा विधायक है, टिकट कटे तो कटे। मुझे उसकी परवाह नहीं। पहले बुंदेलखंड राज्य चाहिए।”

पूर्व सांसद गंगाचरण विधायक बेटे की कुर्बानी को तैयार: हर कीमत पर लेंगे बुंदेलखंड राज्यगंगाचरण के बेटे ब्रजभूषण राजपूत महोबा की चरखारी सीट से विधायक हैं। कालपी रोड बार भवन में अधिवक्ताओं और सामाजिक संगठनों के सामने गंगाचरण गरजे “पीएम मोदी, सीएम योगी, सीएम मोहन यादव तीनों से कह रहा हूं। यूपी-एमपी तोड़कर अलग बुंदेलखंड बनाओ।” उन्होंने सीधे “राज्य दो और वोट लो” का नारा दिया और कहा “बहुत सहा है अब नहीं सहेंगे।” देश के लिए सिर कटवाए,अब “अपना हक मांग रहे हैं तो सरकार बहरी” बनी है।

पूर्व सांसद गंगाचरण विधायक बेटे की कुर्बानी को तैयार: हर कीमत पर लेंगे बुंदेलखंड राज्यपूर्व सांसद ने साफ कर दिया कि अब “जाति-पात और पार्टी छोड़ो। नेता वोट से बनते हैं। इस बार वोट की चोट से राज्य लेंगे।” राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि गंगाचरण का ये बयान सीधे पार्टी हाईकमान को चुनौती है। बेटे की सीट दांव पर लगाकर उन्होंने बुंदेलखंड कार्ड खेल दिया है। गंगाचरण पहले भी “हर घर नल” घोटाले को लेकर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव के खिलाफ “मोर्चा खोल” चुके हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ओला वृष्टि से भारी तबाही, सर्वे में प्रशानिक सूरदासों को नजर नहीं आई ?

City News Uttar Pradesh

उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निस्तारण : डीएम

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील की कार्य कुशलता बनी चर्चा : जन चौपाल बना आकर्षण का केंद्र

City News Uttar Pradesh

विधायक “प्रकाश का अंदाज” : तीन विधान सभा के जुटते है फरियादी, नहीं लौटते खाली !

City News Uttar Pradesh

बांदा की ‘सियासत’ में अंकित का ‘भीगा-भीगा’ सा अंदाज: विरोधी भी बोले यही है ‘परिपक्व राजनीति’

City News Uttar Pradesh Desk

कोरोना से लड़ना है तो टीकाकरण कराना होगा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़