27.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

गजब दुस्साहस : गैंगस्टर का आरोपी थाने से धक्का देकर फरार …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गैंगस्टर का आरोपी थाने से सुरक्षा कर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस भौचक्की रह गई। नाकेबंदी कर उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक फरार को पुलिस नहीं पकड़ पाई है।


नरैनी कस्बा क्षेत्र के ग्राम पल्हरी निवासी गैंगस्टर का आरोपी मंगल सिंह को शुक्रवार को पुलिस उसके घर से पकड़ कर बदौसा थाने लाई थी। वहां उससे शनिवार को पूछताछ चल रही थी। इसी बीच उसने शौच को जाने की इच्छा जाहिर की। सुरक्षा कर्मी उसे शौच कराने को ले जा रहे थे। परिसर से आरोपित सुरक्षा कर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। उसके भागने की जानकारी होने पर थाना प्रभारी कन्हैया लाल यादव से लेकर अन्य पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। उसे आसपास हर जगह खोजा गया।

लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस घटना को मीडिया के सामने छिपाने में लगी रही। हालांकि एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि आरोपी, होमगार्ड को धक्का देकर फरार हुआ है। शीघ्र गिरफ्तारी करने के थाने की पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। इसमें किस की लापरवाही रही है। मामले की जांच कराई जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रंजिश के चलते युवक की गला घोटकर हत्या, शव नाले में फेंका, डाग व फारेंसिक टीम से घटनास्थल की कराई गई जांच

सांसद कृष्णा पटेल द्वारा ‘बुंदेलखंड’ में ‘रेल क्रांति’ की मांग: केंद्रीय मंत्री से की ‘मुलाकात’

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी विधान सभा के गावों में सुबह हो या शाम “गूंज रहा “जयराम”

City News Uttar Pradesh

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला: बोले- ‘जीरो टॉलरेंस’ के दावे खोखले, यूपी में दहशत का माहौल

City News Uttar Pradesh

विकास पुरुष बने विधायक प्रकाश: हर ‘वादे’ पर काम, बदल दी ‘सदर’ की तस्वीर

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : मछली पालन “पिंजरा विधि” ने बढ़ाई बुंदेलियों की कमाई ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़