![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। जनपद में बाढ़ की आशंकाओं को लेकर तैयारियों की समीक्षा तेज़ हो गई है। मंगलवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने चिल्ला घाट स्थित मदनपुर पम्प नहर तट पर पहुँचकर यमुना नदी के जल प्रवाह का गहन निरीक्षण किया।

मंत्री ने सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों को साफ निर्देश दिया ❝बाढ़ की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी❞, हर गांव, हर नागरिक सुरक्षित रहना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता से मंत्री ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों की विस्तार से जानकारी ली। अधिकारी ने बताया कि जनपद की पैलानी और सदर तहसील बाढ़ की दृष्टि से सबसे अधिक संवेदनशील मानी जाती हैं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यमुना एवं केन नदियों के जल स्तर पर चौबीसों घंटे नजर रखी जाए। नदियों के कटाव वाले स्थानों को चिन्हित कर शीघ्र सुरक्षा उपाय किए जाएं।और किसी भी आपदा से पहले गांव वालों को पूरी जानकारी और सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने की व्यवस्था सुनिश्चित हो।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि “बाढ़ की आशंका भले कम हो, लेकिन लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।” मंत्री ने स्पष्ट कहा कि यदि जलस्तर में वृद्धि होती है,तो प्रशासन को तत्काल अलर्ट किया जाए। उन्हों साथ ही उन्होंने बाढ़ से निपटने के लिए नाविकों,मोटरबोट,राहत सामग्री,आपात टीमों और सुरक्षित आश्रय स्थलों की तैयारी की समीक्षा की।

स्वतंत्र देव सिंह ने साफ कहा कि वर्तमान में कोई गंभीर खतरा नहीं है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सजग है। निरीक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी जे.रीभा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल,अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, अधीक्षण अभियंता सिंचाई, अधिशासी अभियंता केन नहर, और भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत सहित तमाम प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
