City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश नें निजी शिक्षण संस्थानों पर कसा शिकंजा : आयुक्त को लिखा पत्र
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश नें निजी शिक्षण संस्थानों पर कसा शिकंजा : आयुक्त को लिखा पत्र

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने निजी शिक्षण संस्थानों पर लगाम कसी है। इसके लिये आयुक्त को 15 सूत्री पत्र लिखा है।
विधायक नें पत्रमें चिंता जताई है कि निजी शिक्षण संस्थानों में बच्चों को आने जाने के लिए वाहन तो प्रबंधकों द्वारा लगाए गए है परंतु बच्चों की सुरक्षा के नाम पर लगातार अनदेखी की जा रही है ।

विधायक प्रकाश नें निजी शिक्षण संस्थानों पर कसा शिकंजा : आयुक्त को लिखा पत्र
MLA Prakash tightens noose on private educational institutions: letter to commissioner

विधायक ने कहा है कि अक्सर जब कोई विद्यालय का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है तब उस पर कार्यवाही करने अथवा मजिस्ट्रेट जांच करने का आश्वासन दिया जाता है , तब तक अभिभावक सब कुछ खो चुका होता है। विधायक ने कहा है कि समय रहते स्कूली वाहनों में सरकार द्वारा मोटर वाहन अधिनियम एक्ट के अंतर्गत जो सुरक्षा और मानदंड निर्धारित हैं उनको तत्काल पूर्ण कराया जाए। विधायक प्रकाश नें कहा है कि घर से स्कूल आने जाने के लिए विद्यालयों के द्वारा जो वाहन हैं उनमें जीवन सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।

विधायक प्रकाश नें निजी शिक्षण संस्थानों पर कसा शिकंजा : आयुक्त को लिखा पत्र
MLA Prakash tightens noose on private educational institutions: letter to commissioner

उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि स्कूली वाहन में स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी कैमरे लगाकर जीपीएस से जोड़े जाए ताकि वाहनों की सुरक्षा और उसकी स्थिति स्कूल प्रबंधन के पास रहे। इसके अलावा स्कूली वाहनों में बच्चों को सीट नंबर निर्धारित हो वाहन चालक निर्धारित यूनिफॉर्म में रहें। अपने नाम की पट्टिका लगाए। यह भी कहा है कि स्कूलों में प्रतिदिन जाने वाले बच्चियों के लिए पृथक से महिला स्टाफ की तैनाती हो । मासूम लड़कियों को स्कूली वाहन में महिला स्टाफ के द्वारा ही चढ़ाया और उतारा जाए। बांदा विधायक ने अपने पत्र की एक प्रति प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह को भी भेजा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बसपा नें ली अंगड़ाई : लोकसभा चुनाव को लेकर लिया गया मजबूती का संकल्प

विधायक प्रकाश हर ग्राम पंचायत को बनाना चाहते आदर्श : गूंजे विकास का महोत्सव

City News Uttar Pradesh

मुरवल फीडर ध्वस्त : डीडीसी को साथ ले भड़के किसानों नें एसडीओ को सौंपा पत्र

City News Uttar Pradesh

डाक विभाग रक्षाबंधन पर निभायेगा कसमें वादे : बहत्तर घंटे में पहुंचा देगा राखी

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ‘सपा’ में होंगे शामिल: औऱ मजबूत होगा ‘मुस्लिम वोट बैंक’ का गणित !

City News Uttar Pradesh

दो पक्ष में खूनी संघर्ष में आठ लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़