( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदेश में 2,41,403 कोविड टेस्ट किए गए, जिसमें 28,076 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। साथ ही 372 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। लखनऊ में 25, कानपुर में 30 और हापुड़ में 30 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 33,117 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में इस समय 2,54,118 कुल एक्टिव केस हैं।

यूपी सरकार सर्वाधिक संक्रमण वाले प्रमुख जिलों खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या कम करने की कोशिश में जुटी है। इन सबके बावजूद कोरोना संक्रमित मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या शुक्रवार को भी अधिक रही। पिछले 24 घंटे में 33,117 संक्रमित मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर पहुंच गए। हालांकि कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी नहीं हो रही है। शुक्रवार को भी 372 मरीजों की मौत हो गई। इससे पहले गुरुवार व बुधवार को क्रमशः 357 व 353 लोगों की जान यह वायरस ले चुका है।

राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमित नए मिले मरीजों की संख्या में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को जहां लखनऊ में 1,865 नए रोगी मिले थे वहीं, शुक्रवार को यह संख्या बढ़कर 1982 हो गई। पिछले 24 घंटे में लखनऊ में 3,746 लोग कोरोना को मत दे दी है। इन सबके बावजूद अभी भी लखनऊ में संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। यहा अभी भी 28,035 सक्रिय केस हैं। पिछले 24 घंटे में लखनऊ में 25 लोगों की मौत हो गई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
