- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में बालू से भरे ओवरलोड ट्रको की निकासी से नहर पटरियों एंव उन पर बने पुल और पुलिया छतिग्रस्त है। इन स्थितियो से सिंचाई विभाग परेशान है। यह बात जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद तक पहुंची है। इन्होने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नहर से ओवरलोड परिवहन तत्काल प्रभाव से रोका जाए।

बांदा सिंचाई प्रखंड तृतीय के अधिशासी अभियंता रामराज ने जून 22 में ही नरैनी के तत्कालीन उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि इस खंड के अंतर्गत आने वाली पुल- पुलिया के अनुरक्षण का कार्य वर्ष 2020-21 में कराया गया था परन्तु मोरम से लोड ओवरलोडेड ट्रकों लहुरेटा एंव मानपुर माइनर की पुल-पुलियों से निकलने के कारण छतिग्रस्त होकर “तार- तार हो जार- जार” आंसू बहा रही है। जबकि नहर की इन पुल-पुलियों से हल्के वाहन गुजरने की ही अनुमति है। लेकिन दबंग मोरम परिहवहन करने वाले इन नियमों का पालन नहीं कर रहे।

आपको यह बता दे कि अधिशासी अभियंता सिचाई ने इस संदर्भ में जिला खनिज अधिकारी को भी पत्र लिखा था और ओवरलोड परिवहन को तत्काल प्रभाव से रोके जाने का अनुरोध किया था। यह सब जानकारी सिचाई विभाग के अधिकारियों ने जलशक्ति राजयमंत्री रामकेश निषाद को दी। राज्य मंत्री निषाद ने संबधित उपजिलाधिकारियों एंव खनिज अधिकारी को भी कड़े निर्देश दिए है कि बालू भरे ओवरलोड परिवहन को कड़ाई से रोके अन्यथा की स्थिति में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
