- विनोद मिश्रा
बांदा। शहर की मुख्य मंडी समिति में सोमवार देर-रात तक ईवीएम मशीन जमा कराई जाती रहीं। सभी ईवीएम मशीनों को मंडी के अंदर बने स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल की चार कंपनियां तैनात की गई हैं। 24 घंटे यहां केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात रहेंगे।

तीन अलग-अलग शिफ्टों में उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी। स्ट्रांग रूम के बाहर तीन स्तरों का सुरक्षा घेरा बनाया गया है। बाहरी दोनों घेरों में सुरक्षा की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस के पास रहेगी जबकि आखिरी घेरे का जिम्मा सशस्त्र सुरक्षा बलों के हाथों में रहेगा।

स्ट्रांग रूम के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। जनपद के सभी मतदान केंद्रों से ईवीएम मशीनों को यहां लाकर रखा गया है। अब यह ईवीएम मशीन चार जून को उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगी। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के मुताबिक सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
