
- शरद मिश्रा
बांदा। जिलें में “प्रशासन की लापरवाही चरम” पर है। एक तरफ “अन्नदाता सुबह से शाम तक खाद” के लिए लाइनों में “खून के आंसू” रो रहा है, तो दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर बना इंदिरा पार्क “कूड़े का ढेर” बन चुका है। “घर-घर जल योजना सिर्फ टंकियों और पाइपों तक सिमट” कर रह गई है, नलों से पानी की एक बूंद नहीं टपक रही। इन्हीं “जन-समस्याओं को लेकर आखिरकार कांग्रेस सड़क पर उतर” आई और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी, 31 अक्टूबर से पहले व्यवस्था सुधारो, नहीं तो बड़ा आंदोलन होगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि पूरे जनपद में “डीएपी-यूरिया की भारी किल्लत” है। सरकारी केंद्रों पर सुबह 4 बजे से किसान लाइन लगाते हैं, दिनभर धूप में खड़े रहते हैं, फिर भी “खाली हाथ लौटना” पड़ता है। वहीं प्राइवेट दुकानों पर कालाबाजारी चरम पर है। कांग्रेस ने मांग की कि “कालाबाजारियों पर तत्काल छापा” मारा जाए और किसानों को पर्याप्त खाद दिलाई जाए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीक्षित ने 31 अक्टूबर को लौह महिला इंदिरा गांधी का “शहादत दिवस” है, लेकिन नगर पालिका ने इंदिरा पार्क को ही कूड़ाघर बना दिया है। पार्क का निर्माण कार्य महीनों से अधूरा पड़ा है, सफाई के नाम पर “धूल फांक” रहा है। हैरानी की बात है कि पार्क के ठीक बगल में पैरामाउंट कंपनी को कूड़ाघर आवंटित कर दिया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में “बदबू और गंदगी” फैली है। कांग्रेस ने इसे इंदिरा जी का अपमान बताते हुए जांच और 31 अक्टूबर से पहले पार्क को दुरुस्त कर खोलने की मांग की।
कैता पुरवा और परहन पुरवा में जल जीवन मिशन “पूरी तरह फेल” है। गांव में लाखों की “टंकियां और पाइप” तो बिछा दिए गए, लेकिन जलापूर्ति आज तक शुरू नहीं हुई। कैता पुरवा में आज भी न स्कूल है, न स्वास्थ्य केंद्र। मासूम बच्चे 2 किमी दूर बजरंग पुरवा पढ़ने जाते हैं। बड़ोखर खुर्द ब्लाक में तो “हद” ही हो गई, बिजली के पोल ही नहीं लगे, लोग कनेक्शन के लिए भटक रहे हैं। ज्ञापन देते समय कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने “चेतावनी” दी कि अगर 7 दिन में खाद, पार्क और जलापूर्ति की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस गांव-गांव जाकर बड़ा आंदोलन करेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
