- विनोद मिश्रा
बांदा। हाल में खत्म हुई यूपी बोर्ड के परीक्षा में छात्रों ने सवालों के अजीबो-गरीब जवाब लिखे हैं। छात्रों ने ऐसे-ऐसे जवाब लिखे हैं, जिसे सुनकर आप लोट-पोट हो सकते हैं। पढ़िए छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं में क्या-क्या लिखा है। उत्तर पुस्तिकाओं में किसी ने सवाल के जवाब में अरजीत सिंह का गाना लिखा है, तो कोई संता-बंता के चुटकुले लिखकर आया है।

कई परीक्षार्थी तो अपनी इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी लिखकर आ गए हैं। इसके अलावा तमाम परीक्षार्थियों ने अपनी परेशानी बताते हुए परीक्षकों के लिए संदेश लिखे हैं। इन संदेशों को पढ़कर परीक्षक मूल्यांकन कक्ष में जमकर ठहाके लगा रहे हैं। हाईस्कूल के परीक्षार्थी ने अपनी उत्तर पुस्तिका में परीक्षक के लिए भावुक संदेश लिखा है। परीक्षार्थी ने लिखा है कि मां बीमार रहती है। कड़ी मेहनत करके मुझे पढ़ा रही है,प्लीज सर मुझे कैसे भी पास कर देना। मेरे फेल होने का गम मां बर्दाश्त नहीं कर पाएगी।

इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने लिखा है कि मैं फेल नहीं होना चाहती। मेरे दादा बहुत बीमार हैं, वो चाहते हैं कि उनके रहते मेरी शादी हो जाए, लेकिन मैं पढ़ना चाहती हूं। अगर फेल हो गई तो शादी करा देंगे। इंटर के ही एक छात्र ने प्रश्नों के जवाब में गायक अरजीत सिंह के गाने लिख दिए हैं। छात्र ने अरजीत सिंह का गाना तुम ही हो, मेरी आशिकी बस तुम ही हो लिख डाला है। छात्र ने यह भी लिखा है कि आपको अरजीत सिंह की कसम है… पास कर देना।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
