
- शरद मिश्रा
बांदा। सूखते जल स्रोत, बढ़ता प्रदूषण और लापरवाही की मार झेलते तालाब इन सबके बीच अब बांदा में ‘जल बचाओ’ का “बड़ा जनआंदोलन” आकार लेने लगा है। नगर पालिका ने “जल प्रदूषण के खिलाफ मोर्चा खोल” दिया है। इस “अभियान की कमान संभाली है पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू” ने, जिन्होंने साफ कर दिया है कि अब “शहर के तालाब और कुएं गंदगी के अड्डे” नहीं, बल्कि “जीवन के स्रोत” बनेंगे।

अभियान की धमाकेदार शुरुआत शहर के चर्चित नवाब टैंक से हुई, जहां रविवार सुबह सफाई अभियान चलाकर एक बड़ा संदेश दिया गया। समाजसेवियों, युवाओं और आम नागरिकों ने श्रमदान कर खुद तालाब में उतरकर सफाई की, जिससे यह अभियान एक “जनभागीदारी मॉडल “बनता नजर आया।

वर्षों से उपेक्षा और गंदगी का शिकार रहे इस जल स्रोत की सफाई के दौरान प्लास्टिक, कचरा और सड़ी-गली परतों को हटाया गया। यह नजारा न केवल प्रशासन की सक्रियता दिखाता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि अगर इच्छा शक्ति हो तो बदलाव संभव है।

अंकित बासू ने मौके पर ही बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि “यह अभियान अब हर रविवार को नियमित रूप से चलेगा और शहर के सभी तालाबों व कुओं को चरणबद्ध तरीके से साफ किया जाएगा।” उन्होंने इसे केवल सरकारी पहल नहीं, बल्कि जनआंदोलन बनाने का संकल्प दोहराया। अंकित बासू ने शहरवासियों से आह्वान करते हुए कहा “श्रमदान महादान” है,अगर हम सब मिलकर अपने जल स्रोतों को बचाने के लिए आगे आएं, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पानी मिल सकेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
