City News Uttar Pradesh
बांदा में मस्जिद निर्माण पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता, जाम लगाकर किया विरोध, पुलिस ने रोका निर्माण कार्य
उत्तर प्रदेश

बांदा में मस्जिद निर्माण पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल, पुलिस ने रोका निर्माण कार्य

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में एक धार्मिक स्थल के नए निर्माण को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सड़क जाम कर निर्माण रुकवाने की मांग की। बाहर रखी निर्माण सामग्री तहस-नहस करने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने पर माने और जाम खत्म किया।

बांदा में मस्जिद निर्माण पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता, जाम लगाकर किया विरोध, पुलिस ने रोका निर्माण कार्य
Bajrang Dal workers agitated over construction of mosque in Banda, protested by blocking, police stopped construction work

शहर के पद्माकर चौराहा के नजदीक बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बाइकें खड़ी कर सड़क जाम कर दी। धार्मिक स्थल में चल रहा निर्माण रुकवा दिया। आरोप लगाया कि बगैर नक्शा काम कराया जा रहा है। लगभग एक घंटे तक हंगामा किया।

बांदा में मस्जिद निर्माण पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता, जाम लगाकर किया विरोध, पुलिस ने रोका निर्माण कार्य
Bajrang Dal workers agitated over construction of mosque in Banda, protested by blocking, police stopped construction work

कार्यकर्ताओं के जाम लगाने पर कई स्कूली बसें भी फंसी रहीं। पुलिस मूकदर्शक रही। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि धार्मिक स्थल के पुनरुद्धार की अनुमति ली गई थी और लेंटर डाला जा रहा है। इस पर तत्काल प्रभाव से काम रुकवा दिया गया है।

बांदा में मस्जिद निर्माण पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता, जाम लगाकर किया विरोध, पुलिस ने रोका निर्माण कार्य
Bajrang Dal workers agitated over construction of mosque in Banda, protested by blocking, police stopped construction work

समस्या के निस्तारण के लिए दोनों पक्षों को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष भेजा जा रहा है। उधर, बुंदेलखंड इंसाफ सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी ने हंगामे की निंदा की। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर गंगा-जमुनी तहजीब बिगाडने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। कहा कि कुछ लोगों की वजह से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। एकता के प्रतीक शहर का माहौल बिगाडने की कोशिश है। हंगामा करने वाले कार्यकर्ताओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शराब बुरी बला : नशेड़ी बेटे ने मां को डंडे से पीटकर ले ली जान

Banda – चुम्मा-चुम्मा में बढ़ा मनोबल : बालू भरे ट्रकचालक द्वारा सिपाही के अपहरण का प्रयास 

City News Uttar Pradesh

अन्ना जानवरों से टकरा कर मार्ग हादसा: किसान की हो गई मौत

मंत्री रामकेश ने ‘तिरंगा यात्रा’ को दी रफ्तार: 10 से 15 अगस्त बांदा बनेगा ‘देशभक्ति’ का ‘गढ़’

विधानसभा चुनाव मतगणना : सरकारी गनर वाले जनप्रतिनिधि नहीं बनेंगे मतगणना एजेंट

आतंकवाद के खिलाफ बांदा की हुंकार: कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़