
- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बुंदेलखंड क्षेत्र को एक और लिफ्ट पंप कैनाल का तोहफा दिया है। 135 करोड़ रुपये की लागत से 40 क्यूसेक क्षमता की पंप कैनाल का निर्माण होना है। 18 किलोमीटर लंबी इस पंप कैनाल से कुल 1700 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। हमीरपुर में प्रस्तावित इस पंप कैनाल से बांदा जिले के 17 गांवों के किसानों को मिलेगा। जबकि हमीरपुर जिले का एक गांव इस पंप कैनाल से जोड़ा गया है।

मंत्री रामकेश निषाद के प्रयास से हमीरपुर जिले की सदर तहसील के सुमेरपुर क्षेत्र में स्थित यमुना नदी के दाएं तट पर विंध्यवासिनी भौंरा डांडा पंप कैनाल परियोजना को जल्द ही शासन ने हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। 40 क्यूसेक क्षमता की इस पंप कैनाल में 135 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जो 18 किलोमीटर लंबी होगी। इससे 1700 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो सकेगी। इससे हमीरपुर जिले का एक व बांदा जिले के 17 गांवों को जोड़ा गया है।

इस परियोजना के लिए जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने पहल की है। परियोजना का गठन लघु डाल नहर उपखंड द्वितीय ने किया है। जिसका प्रोजेक्ट जूनियर इंजीनियर धर्मेंद्र कुशवाहा ने तैयार किया है। जिले के भौंरा डांडा गांव सहित बांदा के जसपुरा क्षेत्र के रामपुर, जसपुरा, पैलानी, नारायण, बुधेडा, मवई घाट, गाजीपुर, तनगामऊ, झंझरीपुरवा, कानाखेडा, सोनामाऊ, बडागांव, गौरी खुर्द, नरौली आदि गांवों की 1700 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। परियोजना की स्वीकृति शासन से मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। करीब 135 करोड़ की लागत से इसका निर्माण होगा। क्षमता 40 क्यूसेक होगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
