City News Uttar Pradesh
खुशखबरी : अलोना पंप कैनाल चालू, किसानों को मिलेगा पानी
उत्तर प्रदेश

खुशखबरी : अलोना पंप कैनाल चालू, किसानों को मिलेगा पानी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अलोना पंप कैनाल चालू न होने से किसान सिचाई के लिए परेशान थे। एक दिन पहले गुस्साए किसान पंप कैनाल पहुंच इसे चालू करने की मांग पर अड़ गए। दूसरे दिन अधिकारियों ने मौके पर पहुंच पंप कैनाल को चालू करा दिया।

खुशखबरी : अलोना पंप कैनाल चालू, किसानों को मिलेगा पानी
Alona pump canal is operational, farmers will get water

पैलानी तहसील के अलोना गांव में केन नदी से संचालित 60 क्यूसेक पानी देने वाली अलोना पंप कैनाल एक माह से चालू होने से अलोना, लुकतरा व खपटिहा कला के नाराज किसान पंप कैनाल पहुंच वहीं धरने पर बैठ गए। खबर छपने के बाद नलकूप खंड के अधीक्षण अभियंता हमीदुल्लाह, अधिशासी अभियंता शरद चौहान लघु डाल नहर खंड, जितेंद्र सिंह सहायक अभियंता लघु डाल नहर खंड एवं अवर अभियंता सत्यदेव पाल ने मौके पर पहुंच इलेक्ट्रीशियनों के माध्यम से पंप कैनाल को चालू कराया। अधीक्षण अभियंता ने जगह-जगह लीकेज पाइप लाइन ठीक कराने के निर्देश दिए। बोट में रखे मोटर पंप की जर्जर हालत होने पर तत्काल ठीक कराने के को कहा।

खुशखबरी : अलोना पंप कैनाल चालू, किसानों को मिलेगा पानी
Alona pump canal is operational, farmers will get water

कहा कि तीनों गांवों में पलेवा का पर्याप्त मिलेगा। 60 क्यूसेक की जगह वर्तमान समय में 40 क्यूसेक पानी ही डबल स्टेज की नहर से चालू किया गया है। पूर्व प्रधान राकेश दीक्षित, जय सिंह, राजू सिंह, राजा भैया यादव, राजू तिवारी ने बताया कि पिछले वर्ष एक माह पहले ही पंप कैनाल चालू कर दिया जाना चाहिए था लेकिन अब अधिकारियों की नींद टूटी है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ग्रामीणों के बने सहारा: ज़मीनी निगरानी में दिखी गंभीरता, ग्रामीणों के ‘दर्द’ को बांटा

विधायक प्रकाश ने ‘भुजा उठाकर’ लिया ‘प्रण’: शिक्षा को नहीं बननें देंगे व्यापार, सीएम को ‘पत्र’

City News Uttar Pradesh

भाजपा सरकार गौ संरक्षण को रोजगार से जोड़ेगी : पशुधन विकास मंत्री

City News Uttar Pradesh

Banda- बांदा जिला कांग्रेस “और नहीं बस और नहीं, गम के प्याले और नहीं” !

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश की दरिया दिली, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र को लिया गोद …

हथौड़ा मदरसा का ‘मौलाना नजीब’ बना भूमाफिया ? मुर्दा से कराई रजिस्ट्री, छह पर केश दर्ज

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़