City News Uttar Pradesh
लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी मनमाना खर्च नहीं कर सकेंगे : निर्वाचन आयोग को देना होगा पाई-पाई का हिसाब
उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी मनमाना खर्च नहीं कर सकेंगे : निर्वाचन आयोग को देना होगा पाई-पाई का हिसाब

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी मनमानी खर्च नहीं कर सकेंगे। उन्हें निर्वाचन आयोग को पाई-पाई का बिल और हिसाब देना होगा। आयोग ने प्रत्याशियों को वस्तुओं की मूल्य सूची की जारी की है। एक समोसा और एक चाय के 14 रुपये, पूड़ी-सब्जी के 60 रुपये, लंच पैकेट के 120 रुपये, वीआईपी लंच पैकेट के 200 रुपये, पानी की बोतल 20 रुपये, कोल्डड्रिंक 15 रुपये (200 एमएल), बेसन का लड्डू प्रति पीस 10 रुपये, कॉफी के 15 रुपये खर्च में जुड़ेंगे।

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी मनमाना खर्च नहीं कर सकेंगे : निर्वाचन आयोग को देना होगा पाई-पाई का हिसाब
Candidates will not be able to spend arbitrarily in Lok Sabha elections: Election Commission will have to give account of every penny.

इसी तरह होटल में रूम बुक करने पर एसी डीलक्स सिंगल बेड का किराया 1650 रुपये होगा। डबल बेड का 2100 रुपये, बिना एसी डीलक्स रूम सिंगल बेड 900 रुपये, डबल बेड 1300 रुपये, सामान्य रूम सिंगल बेड 600 रुपये, डबल बेड सामान्य 800 रुपये खर्च में जुड़ेंगे। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से गठित कमेटी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में होने वाले खर्च का पूरा हिसाब रखेगी। प्रत्याशियों को जीएसटी बिल के साथ 17 अन्य खर्चों के हिसाब निर्वाचन विभाग को देना होगा। इसके लिए विधानसभा वार 36 टीमें भी बनाई गई हैं।

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी मनमाना खर्च नहीं कर सकेंगे : निर्वाचन आयोग को देना होगा पाई-पाई का हिसाब
Candidates will not be able to spend arbitrarily in Lok Sabha elections: Election Commission will have to give account of every penny.

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार की अगुवाई में रेट निर्धारण किया गया है। समिति में मुख्य कोषाधिकारी, एआरटीओ, उपायुक्त उद्योग, जिला पूर्ति अधिकारी, उपायुक्त वाणिज्य, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन, विद्युत विभाग के एक्सईएन,नगर पालिका ईओ, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी व मंडी सचिव शामिल हैं। मुख्य कोषाधिकारी विनोद बाबू प्रत्याशियों के खर्च का हिसाब-किताब रखेंगे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस प्रदेश महासचिव अभिमन्यू बोले: योगी सरकार से नहीं संभल रहा है प्रदेश

City News Uttar Pradesh

खुशखबरी : बांदा मेडिकल कालेज में लगेगी कोरोना जांच की आधुनिक मशीन, एमपी को भी मिलेगा लाभ।

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह रच रहे इतिहास : नेत्र सेवा से कर रहे उपकार

डीएम आनंद नें किया आगाह, कोरोना कभी भी कर सकता है “वार ” …

बरात में बंदूक लेकर धौंस जमाना पड़ा महंगा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार पर मुकदमा हुआ दर्ज

बांदा में ‘जागते रहो’ अभियान की शुरुआत, भेदभाव और हिंसा के खिलाफ उठी आवाज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़