- विनोद मिश्रा
बांदा। नगर विकास अनुभाग द्वारा सोमवार को निकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के आरक्षण की घोषणा कर दी है। जिले के लिये आरक्षण की स्थिति टिकट की दौड़ में लगे लोगों के लिये चौंकाने वाली रही। वाह औऱ आह की स्थिति प्रमुख राजनीतिक दलों के लोगों में है।

शासन द्वारा घोषित निकाय के अध्यक्ष पद के लिये बांदा नगर पालिका अन्य पिछड़ा वर्ग और नगरपालिका अतर्रा को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके लिए 7 दिन के अंदर आपत्तियां भी मांगी गई है। इसी क्रम में जिले की नगर पंचायतों में तिंदवारी पिछड़ा वर्ग महिला ,मटौंध पिछड़ा वर्ग ,नरैनी अनारक्षित,बबेरु पिछड़ा वर्ग,ओरन अनुसूचित जाति एवं बिसंडा नगर पंचायत को अनारक्षित घोषित की गई है। इस आरक्षण के लिये आपत्तियां भी की जा सकती हैं। इसके लिये सात दिन का समय मुकर्रर किया गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
