28 C
Lucknow
August 29, 2026
City News Uttar Pradesh
मां की पिटाई से नाराज होकर दो दिन पहले घर से भागा, ट्रेन पर बैठ चला आया बांदा, पिता को देख बहने लगे बच्चे के आंसू
उत्तर प्रदेश

मां की पिटाई से नाराज होकर दो दिन पहले घर से भागा, ट्रेन पर बैठ चला आया बांदा, पिता को देख बहने लगे बच्चे के आंसू

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कहते हैं कि माता-पिता की डांट फटकार से बच्चे का “भविष्य” संवरता है। अपने बच्चों की गलतियों को सुधारने और उन्हें सही रास्ते पर लाने के लिए मां-बाप पिटाई भी लगा देते हैं। लेकिन कुछ बच्चे इतने भावुक होते हैं कि वे घर में मार पड़ने से आहत होकर घर ही छोड़ देते हैं।

यूपी के बांदा जिले में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक बच्चा ट्रेन पर बैठकर अपने घर से तकरीबन 300 किलोमीटर दूर आ गया, लेकिन जब उसे घर से दूर होने की परेशानियों ने सताया तो फिर से घर याद आने लगा। दरअसल, बांदा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ को एक 11 वर्षीय बालक संदिग्ध और अकेला दिखा। उससे पूछताछ करने पर सारी कहानी सामने आ गई। आरपीएफ ने सिविल पुलिस की सहायता से उसके पिता को बुलवाया और जब बच्चे ने अपने पिता को देखा तो उसकी आंख से आंसू झर-झर बहने लगे।

मां की पिटाई से नाराज होकर दो दिन पहले घर से भागा, ट्रेन पर बैठ चला आया बांदा, पिता को देख बहने लगे बच्चे के आंसू
Angered by the beating of the mother, ran away from the house two days ago, the boy came sitting on the train

– प्लेटफार्म पर अकेला खड़ा कांप रहा था, कंबल देकर दुलारा तो बयां की कहानी

हुआ कुछ यूं कि बांदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर गश्ती के दौरान आरपीएफ दारोगा अतुल कुमार की नजर किनारे खड़े सर्दी से कांप रहे बालक पर पड़ी तो उन्हें कुछ अंदेशा हुआ। शक गहराया तो वे उससे पूछताछ करने लगे। वर्दी देख बच्चा सहमा और रोने लगा। बाद में बच्चे को स्टाल से बिस्कुट आदि लेकर खिलाया और आरपीएफ थाने पर कंबल देकर दुलारा तो 11 साल के बच्चे ने कहानी बयां कर दी। बच्चे ने बताया कि वह मां की मार से नाराज होकर फर्रुखाबाद से यहां चला आया है। शाम ढलने पर उसे डर लगा तो ट्रेन से यहीं उतर गया। सारा मामला समझने के बाद उसके पिता के मोबाइल नंबर पर फोन किया गया।

– दो दिन पहले घर से निकला था

दारोगा ने बताया कि फर्रुखाबाद कोतवाली में संपर्क करने पर थाना इंचार्ज विनोद कुमार शुक्ल को नाम और पते की जानकारी दी। पता चला कि बच्चे के पिता मो. आलम ने बेटे साहबेआलम के नहीं मिलने की शिकायत दो दिसंबर को दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ विक्टर लाकरा ने बताया कि नाबालिग लड़के को सिविल पुलिस के साथ आए पिता की पहचान बच्चे से कराए जाने के बाद तहरीर लेते हुए सुपुर्द कर दिया गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्तार की मौत की होगी न्यायिक जांच, एक महीने में देनी होगी रिपोर्ट

मंत्री रामकेश ने ‘वृक्षारोपण’ का किया आगाज़: ‘हरियाली’ का संकल्प बना जनआंदोलन !

खास खबर : सेंट्रल यूपी के चौदह जिलों में सबसे ज्यादा सीटों पर भाजपा-सपा का कब्जा …

वारदात : आधी रात 58 साल के वृद्ध ने पत्नी को हथौड़े से कूचकर उतारा मौत के घाट, आरोपित चार बेटियों की कर चुका है शादी

बांदा सहित बुंदेलखंड में आया भूकंप का झटका : लोगों में दहशत !

City News Uttar Pradesh

मध्य प्रदेश “अवैध बालू परिवहन” में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का” : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़