City News Uttar Pradesh
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने अटल संकल्प यात्रा की समीक्षा की
उत्तर प्रदेश

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने अटल संकल्प यात्रा की समीक्षा की

 

  • युवा सम्मेलन को लेकर भाजयुमो पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति

बांदा। भाजयुमो की भाजपा कार्यालय कनवारा रोड में बैठक का आयोजन किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता ने अटल युवा संकल्प यात्रा की समीक्षा की। इसके साथ ही आगामी दिनों में आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन को लेकर चर्चा की और रूपरेखा बनाई।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने अटल संकल्प यात्रा की समीक्षा की
BJYM District President reviewed Atal Sankalp Yatra

बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री गुप्ता ने की। जिलाध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित सभी जिला पदाधिकारियों, मंडलों के अध्यक्षों से संगठन में चल रहे कार्यक्रमों और अटल संकल्प युवा यात्रा की समीक्षा की। आगामी दिनों में जिले में भाजयुमो द्वारा होने वाले युवा सम्मेलन के लिए भाजयुमों जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से चर्चा की और युवा सम्मेलन के लिए पूर्व योजना बनाकर रूपरेखा तैयार की।

जिला कार्यसमिति की बैठक में जिला महामंत्री शशांक सिंह परमार, संदीप द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, इंद्रेश द्विवेदी, जिला मंत्री योगराज तिवारी, सूरज दिनकर, अनिल प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी आशीष सिंह पटेल, जिला कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र सिंह शैलू, जिला कार्यसमिति सदस्य दिलीप सिंह, सौरभ तिवारी वह भाजयुमो के सभी मंडलों के अध्यक्ष हिमांशु सिंह, सत्येंद्र प्रताप लोधी, नीरज पांडे, आदित्य चतुर्वेदी, शशांक लखेरा, धीरज गुप्ता, चंद्र तिवारी, राहुल अवस्थी आदि सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

देहात में भी युवाओं को ज्ञानी बनाने की बहेगी बयार: बनेंगे एसपी और कलेक्टर

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में मिट्टी खनन की होगी जांच : एनजीटी नें दिये निर्देश

मंत्री रामकेश बोले: भारत की ताकत है हमारा संविधान

City News Uttar Pradesh

जन सुनवाई का मंच या ‘खानापूरी’ का तमाशा: 104 शिकायतों में सिर्फ ‘सात’ का समाधान

बांदा में सम्पूर्ण समाधान दिवस: जन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

Banda : क्षेत्रीय किसान मेले में मुख्य अतिथि हो सकते हैं सीएम योगी…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़