City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश बोले: भारत की ताकत है हमारा संविधान
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश बोले: भारत की ताकत है हमारा संविधान

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने मंगलवार को संविधान दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत जैसे विशाल देश में लोकतंत्र की ताकत उसका संविधान है,जो राष्ट्रीय एकता और अखंडता का मंत्र देता है। संविधान सभा ने 26 नवंबर कलेक्ट्रेट में आयोजित संविधान दिवस को संबोधित करते हुये मंत्री रामकेश नें कहा की 1949 को संसद के केंद्रीय कक्ष में संविधान को अपनाया था और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।

मंत्री रामकेश बोले: भारत की ताकत है हमारा संविधान

मंत्री निषाद ने संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भारत पूरे उत्साह से संविधान की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। ‘‘बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जी सहित संविधान के सभी शिल्पियों के योगदान को चिरस्मरणीय बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने ‘संविधान दिवस’ मनाने की शुरुआत की।’’

मंत्री रामकेश बोले: भारत की ताकत है हमारा संविधान

राज्य मंत्री ने कहा, ‘‘भारत जैसे विशाल देश के लोकतंत्र की शक्ति हमारा संविधान ही है, जो हर व्यक्ति के लिए न्याय और समान अधिकार सुनिश्चित कर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का मंत्र देता है।’’ उन्होंने कहा कि संविधान सिर्फ मंचों पर दिखाने के लिए मात्र एक पुस्तक नहीं, बल्कि पूर्ण श्रद्धा से आत्मसात कर सार्वजनिक जीवन में अपना सर्वोच्च योगदान देने की कुंजी है।

मंत्री रामकेश बोले: भारत की ताकत है हमारा संविधान

उन्होंने इस अवसर पर कहा, ‘‘आइए ! इस संविधान दिवस पर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लें।’’ इस अवसर पर मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी,डीएम नगेन्द्र प्रताप नें भी अपने संबोधन में संविधान की गरिमा एवं महत्व को परिभाषित किया। शपथ भी दिलाई गई।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली कनेक्शन लेने वाले नए उपभोक्ताओं को देने पड़ेंगे पांच से 10 हजार रुपये, स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य

City News Uttar Pradesh

Banda : बहुचर्चित हत्या कांड : तीन दिन बाद भी अभियुक्त पुलिस पकड़ से दूर।

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश का प्रयास : तिंदवारी में दो करोड़ से दुरुस्त होंगी पांच सड़कें

City News Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायावती का बंगाल सरकार पर हमला: कहा- कोलकाता की घटना को धार्मिक रंग दे रही टीएमसी

बुंदेलखंड : बांदा में मनाई गई “लट्ठमार दिवाली”, ढोल की थाप पर लाठियों का अचूक वार …

City News Uttar Pradesh

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर डॉक्टरों ने बांधी काली पट्टी : कहा सरकार का रोल क्रूर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़